केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, प्रधानाचार्य श्री विश्व राज पुरी ने किया कर्मचारियों को सम्मानित

0

केंब्रिज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

प्राकृतिक पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक महान भूमिका निभाता है और यह मनुष्य, जानवरों और अन्य जीवित चीजों को विकसित करने में मदद करता है। मनुष्य अपनी कुछ बुरी आदतों और गतिविधियों से अपने पर्यावरण को प्रभावित कर रहे हैं।

03 जून, 2022 केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ‘विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके लिए विशेष प्रार्थना सभा व गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कक्षा आठवीं के छात्रों ने ‘लघु नाटिका’ प्रस्तुत करके पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संदेश प्रस्तुत किया व पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रोजेक्ट, नारा लेखन और मॉडल पेश किए।

कक्षा पहली से चौथी कक्षा के छात्रों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ में भाग लिया व कक्षा पाँचवी और छठी के छात्रों ने ‘पोस्टर मेकिंग तथा सातवीं और आठवी के छात्रों ने नारा लेखन का आनंद लिया। जिसके अंतर्गत पर्यावरण को बचाने तथा विश्व को सुंदर स्वच्छ रखने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। हरे और स्वच्छ प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाने के लिए स्टाफ के सदस्यों ने हरे रंग की पोशाक पहनी थी।

केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर में सहायक कर्माचारियों की कड़ी मेहनत और प्रयास कभी भी बेकार नहीं जाते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल के माली रमेश चंद जी को विशेष प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य श्री विश्व राज जी ने सम्मानित किया तथा उनकी भूमिका के बारे में छात्रों को अवगत करवाया और कहा कि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों का ज्ञान शिक्षा के माध्यम से होना अति आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.