कारसेवा संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह बने गरीबों के मसीहा

कार सेवा दल ने जाना 70 वर्षीय बुजुर्ग का हाल-चाल

0

कार सेवा दल ने जाना 70 वर्षीय बुजुर्ग का हाल-चाल

INDIA REPORTER TODAY

BHUNTAR (KULLU) :

MUNISH KOUNDAL

Sub Editor

दयनीय स्थिति में जीने को मजबूर
नहीं मिला है बुढ़ापा पेंशन का लाभ , फिलहाल मौके पर संस्था द्वारा दिया एक माह राशन और आगे भी संस्था करेगी मदद

जिला कुल्लू में अनेकों ऐसे गांव है जिनमें बुजुर्ग बहुत ही दयनीय हालत में रहने को मजबूर हैं।

ऐसे ही एक गांव लगघाटी के भल्याणी है। जिसमें कांगडूं नाम का बुजुर्ग अपने दो पोतों और पोतियों के साथ रहता है।

बता दें कि कांगडूं राम का एक बेटा और बहू भी है बेटा शराब के नशे में चूर रहता है।काफी समय से घर पर आया नहीं है। वही बहू भी बेटी को छोड़कर कहीं चली गई है।कांगडूं राम की आयु 70 वर्ष है और वह किसी काम को करने में असमर्थ है और बड़ी मुश्किल से अपने दो पोते और दो पोतियों का भरण पोषण करता है।

कांगडूं राम की दयनीय स्थिति के बारे में जब कारसेवा संस्था को जानकारी मिली तो संस्था के सेवादारों ने मौके पर जाकर उसकी स्थिति का निरीक्षण किया। कांगड़ी राम ने सारा दुखड़ा संस्था को सुनाया और कहा कि संस्था अगर उसकी मदद करती है तो वे उनके आभारी रहेंगे। वही कारसेवा संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि कांगडूं को फिलहाल एक माह का राशन दिया गया है और आगे भी संस्था उसकी मदद करती रहेगी। वहीं कांगडूं राम ने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से अपने दोनों पोतो और पोतियों को पालता है। वहीं उसने कहा कि उसे बुढ़ापा पेंशन का अभी तक लाभ नहीं मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.