चार साल में महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग रहे जयराम सरकार की प्राथमिकता, चार साल में 436 से 1037 करोड़ हुआ सामाजिक सुरक्षा पेंशन बजट, 4 लाख 15 हजार 993 बुजुर्गों सहित 6 लाख से ज्यादा हो रहे लाभान्वित

पहली कैबिनेट में लिया था वृद्धावस्था पेंशन की उम्र 70 करने का फैसला

0

चार साल में महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग रहे जयराम सरकार की प्राथमिकता
चार साल में 436 से 1037 करोड़ हुआ सामाजिक सुरक्षा पेंशन बजट
4 लाख 15 हजार 993 बुजुर्गों सहित 6 लाख से ज्यादा हो रहे लाभान्वित
पहली कैबिनेट में लिया था वृद्धावस्था पेंशन की उम्र 70 करने का फैसला

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP

शिमला। 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। अब तक के कार्यकाल पर नजर डालें तो जयराम सरकार का फोकस समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता पर ज्यादा रहा है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का विस्तार करते हुए प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों आदि को प्राथमिकता दी है। इसमें उन्हें मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाना, आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म करना और आयुसीमा घटाना शामिल है।
आंकड़े बताते हैं कि विभिन्न वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर प्रदेश सरकार 2017 में करीब 436 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी। 2021 में यह बजट बढ़कर 1037 करोड़ रुपये हो चुका है।
दरअसल, 2017 में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहली कैबिनेट बैठक में बुजुर्गों के लिए दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन उम्र को 80 से घटाकर 70 कर दिया था। साथ ही इसमें आय सीमा की शर्त भी हटा ली गई। इससे बुजुर्गों को आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से निजात मिला। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की ओर छूट दी गई है। अब बुजुर्ग महिलाओं को बिना आय सीमा के 65 की उम्र से पेंशन दी जा रही है। इन निर्णयों से लाखों बुजुर्गों को फायदा हुआ।

चार साल में 1 लाख 95 हजार नए पेंशन आवेदन स्वीकृत
जयराम सरकार के चार साल कार्यकाल में ही 1 लाख 95 हजार 3 नए पेंशन के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इन फैसलों से वृद्धजनों का आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण हो रहा है। सरकार की ओर से 60 से 69 वर्ष के बुजुर्गों को 850 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। इससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही है। दोनों वर्गों के लिए वृद्वास्था पेंशन को मौजूदा सरकार ने क्रमश: 700 से बढ़ाकर 850 और 1250 से बढ़ाकर 1500 किया।

किस वर्ग में कितने लाभार्थी
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में बुजुर्गों के अलावा, विधावा, एकल नारी, परित्यक्त महिलाएं, कुष्ठ रोगी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। इस समय 4 लाख 15 हजार 993 बुजुर्ग, 1 लाख 25 हजार 343 विधावा, एकल नारी, निराश्रित महिलाएं,1 हजार 482 कुष्ठ रोगी और 150 ट्रांसजेंडर सहित करीब 6 लाख 9 हजार लोगों को पेंशन दी जा रही है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के 3 लाख 7 हजार बुजुर्ग भी लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.