HIMCARE CARD अब आप वर्ष में कभी भी RENEW करवा सकते हैं, कोई बंदिश नहीं : Dr. Gurdarshan Gupta, CMO

0

RAJIT CHITRA

मुख्यमंत्री हिम केयर योजना को हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को 500000 तक का बीमा प्रदान किया जाता है।

इसी के बारे में जानकारी देते हुए चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया की पहले लोगों को स्मार्ट कार्ड एक्सपायर हो जाता था तो उन्हें एक महीने के अंदर उसे रिन्यू करवाना होता था लेकिन अब ऐसी कोई बंदिश नहीं है लाभार्थी अपना हिम केयर स्मार्ट कार्ड 1 दिसंबर 2021 से 30 नवंबर 2022 तक कभी भी रिन्यू करवा सकता है।

जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने कहा कि जिन पात्र लोगों का हिम केयर कार्ड नहीं बना है वे सभी लोग 1 जनवरी 2022 से 30 मार्च 2022 तक अपना कार्ड बनवा सकते हैं। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की जिला कांगड़ा में आज तक 22 62 30 परिवारों के कार्ड बन चुके हैं तथा 24 489 लाभार्थी 215068031 रुपए का लाभ प्राप्त कर चुके हैं ।उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अपना हिम केयर स्मार्ट कार्ड बनवाएं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.