जिला कांगड़ा को सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया : Dr. Gurdarshan Gupta, CMO

0

NETAJI SUBHASH COLLEGE OF NURSING
ALPHA ACADEMY
RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, Mob : 9418130904
HR MEDIA GROUP

आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2015 के बाद टीवी के रोगियों में कितनी कमी आई है इसके लिए भारत सरकार सब नेशनल टीवी फ्री सर्वे जिला कांगड़ा के इस वर्ष फरवरी व मार्च के महीने में किया गया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने टीवी अनमूलन का लक्ष्य 2025 रखा हुआ है उसी कड़ी में इस तरह का सर्वे हिमाचल प्रदेश के हर एक जिले में करवाया करवाया गया था ताकि टीबी रोग मे आई कमी की दर को जाँचा जा सके।

यह सर्वे जिला कांगड़ा मे भारत सरकार द्वारा कुछ चयनित गांवों व शहरों में हुआ। इस सर्वे के लिए जिला में 15 टीमों का गठन किया गया था।
इन टीम द्वारा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर संभावित टीवी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान की गई तथा उनका बलगम जांच के लिए लैब में भेजे गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला कांगड़ा में 41 स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम की जांच मुफ्त में की जाती है। वह जिला कांगड़ा के अंदर बिगड़ी हुई TB की जांच के लिए 16 अत्याधुनिक मशीनें जिला में अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध है।
भारत सरकार द्वारा जिला कांगड़ा में किए गए इस सर्वे में जिला कांगड़ा को सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया था!
दिनांक 12 जुलाई 2022 को टीवी फ्री सर्वे में प्राप्त सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र सूभाशीष पांडा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी वह जिला क्षय रोग अधिकारी को शिमला में आयोजित एक कार्यशाला में प्रदान किया गयाl
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह हर्ष का विषय है की टीवी उन्मूलन में जिला कांगड़ा बहुत अच्छा कार्य कर रहा है पिछले वर्ष इस सर्वे में कांगड़ा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था और उसी कड़ी में इस वर्ष आगे बढ़ते हुए जिला कांगड़ा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ इस उपलक्ष पर उन्होंने जिला कांगड़ा की सारी टीम को बधाई और कहां जी इस अभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है जिसके कारण जिला कांगड़ा ने यह मुकाम हासिल किया है!
उन्होंने आशा की भविष्य में स्वास्थ्य विभाग की समस्त कार्यकर्ता और कड़ी मेहनत करके जिला कांगड़ा को टीवी मुक्त करेंगे!
इसके साथ उन्होंने बताया कि हाल ही में जुलाई महीने में भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय 8 सदस्यों की टीम जिला कांगड़ा में टीवी प्रोग्राम की गतिविधियों का आकलन करने आई थी! जॉइंट स्पोर्टिव सुपरविजन की टीम ने जिला कांगड़ा कुछ चुनिंदा जगहों पर जाकर रिकॉर्ड वेरीफिकेशन मरीजों का इंटरव्यू व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का इंटरव्यू किया.
इस टीम द्वारा भी जिला कांगड़ा को टीवी अनमूलन के क्षेत्र में बेहतर आंका गया और इस टीम द्वारा कुछ बहुमूल्य सुझाव जिला प्रशासन को दिए गए जो किं भविष्य में जिला कांगड़ा को टीवी मुक्त करने में मील का पत्थर साबित होंगे!
जिला क्षय रोग अधिकारी Dr आर के सूद ने बताया कि जिला कांगड़ा क्षय रोग के उन्मूलन के लिए पर्तिवध हैं
इस के स्वास्थ्य विभाग हर स्तर टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दे रहा है
उन्होंने जिला कांगड़ा की जनता से आह्वान किया कि वह टीवी उन्मूलन कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें अगर किसी को टीवी का लक्षण है तो वह व्यक्ति तुरंत अपनी जाँच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करवाये!

Leave A Reply

Your email address will not be published.