रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार : सुरेश अवस्थी

0
सुरेश अवस्थी

SHIMLA

GEETA CHOPRA

श्री सुरेश अवस्थी, भारतीय मानव कल्याण महासमिति आल इंडिया (कांग्रेस) के प्रदेशाध्यक्ष व जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने बताया कि रानी प्रतिभा सिंह के हाथों में हिमाचल कांग्रेस की कमान आते ही प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होते ही पार्टी निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर हो रही है।
रानी प्रतिभा सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही कांग्रेस पार्टी में नई स्फूर्ति का संचार हुआ है तथा कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित हाथों में आ चुका है।
अवस्थी ने कहा कि पहले प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में आ चुकी हैं जिससे भाजपा को करारा झटका सहन करना पड़ा है। जनता ने साफ संकेत कर दिया है कि प्रदेश में भावी सरकार कांग्रेस की ही बनेगी और यह पूर्णतया निश्चित हो चुका है।
अवस्थी ने कहा कि जिस तेज़ गति से रानी प्रतिभा सिंह ने पार्टी को तेज गति प्रदान की है वह सराहनीय है तथा जिस मेहनत से वह जनहित के मुद्दों को उठा रही हैं, प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रही हैं उससे वह जनता की आंखों का तारा बन गई हैं। जनता उनकी कार्यप्रणाली को सहजता से समझ कर उनकी बातों पर विश्वास की मोहर लगा रही है।
अवस्थी ने पूरी आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि रानी प्रतिभा सिंह में पूर्व मुख्यमंत्री व हिमाचल के निर्माता राजा वीरभद्र सिंह की छवि साफ झलकती है तथा आने वाले चुनावों में पार्टी बहुमत प्राप्त करके हिमाचल में अपनी सरकार बनाएगी। रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल दिन दुगुनी, रात चौगुनी तरक्की करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.