अब की बार-कांग्रेस सरकार, कांग्रेस को मिल रहा रिकॉर्ड जन समर्थन, रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस बनाएगी हिमाचल प्रदेश में बहुमत से सरकार : सुरेश अवस्थी

दुःख भरे दिन बीते रे भैया, अब सुख आएगा

0

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, 9418130904
HR MEDIA GROUP
Raja Virabhadr Singh with the then Prime Minister of India Lt. Indira Gandhi, the Iron Lady
Rani PRATIBHA SINGH

श्री सुरेश अवस्थी-उपाध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा, प्रदेशाध्यक्ष-भारतीय मानव कल्याण महासमिति (कांग्रेस), हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंत्री – आल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी, ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुटता का परिचय दे रहे हैं उससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस फिर से हिमाचल की सत्ता पर काबिज़ होकर जनता की सेवा में अपना सराहनीय योगदान देगी।

अवस्थी ने राजनीति के पितामह व हिमाचल के भाग्य निर्माता बन कर हिमाचल प्रदेश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने वाले प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री और वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री रहे स्व. राजा वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी रानी प्रतिभा सिंह के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश दिन दुगुनी-रात चौगुनी तरक्की करेगा तथा वह प्रगतिशील हिमाचल व हिमाचल की जनता की साक्षी बनेंगी।

श्री सुरेश अवस्थी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि स्व.राजा वीरभद्र सिंह के आकस्मिक निधन के कारण जनहित के जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें राजमाता पूरी कर्तव्यनिष्ठा से मंज़िल तक पहुंचाएंगी।

श्री अवस्थी ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने अपना सर्वस्व हिमाचल की जनता की सेवा में न्यौछावर कर दिया। वह हिमाचल के लिये जिये और हिमाचल के लिए ही कुर्बान हो गए। हिमाचल के उत्थान ही उनका पहला और अन्तिम लक्ष्य रहा। उनकी हर सांस जनता की सेवा में समर्पित रही। यही कारण रहा है जनता ने कभी अपने दूरदर्शी नेता राजा साहिब का साथ नहीं छोड़ा।

सुरेश अवस्थी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश पर अराजकता का साया मंडरा रहा है।

एक पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है तो दूसरी आतंकवाद को अपने साथ ला रही है। हिमाचल प्रदेश की शांति को किसी भी सूरत में भंग नहीं होने दिया जाएगा। इतिहास गवाह है कि जब तक प्रदेश में राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का शासन रहा, आतंकवाद का साया भी प्रदेश को छू नहीं सका। आज उन्हीं के नक्शे कदम पर रानी प्रतिभा सिंह जी प्रदेश की डोर को अपने हाथों में थामे चल रही हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस तेजी से आतंकवाद अपने पैर पसार रहा है वह वास्तव में चिंता का विषय है। अभी हाल ही में खालिस्तान समर्थकोँ ने जिस तरह खुलेआम जुलूस निकाल कर भारत से आज़ादी की मांग की वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

बड़ी हैरानी और दुःख की बात है कि यह सारा गंदा खेल पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री भगवन्त मान की नाक के नीचे हुआ। खालिस्तानियों ने सरेआम देशद्रोह किया लेकिन उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही अमल में नहीं लायी गयी। इस ज्वलन्त मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की चुप्पी गंभीर सवालों को जन्म  दे रही है। कांग्रेस इसका जवाब मांगती है क्योंकि पंजाब से आतंकवाद का खात्मा कांग्रेस ने ही कई कुर्बानियां देकर किया था।

अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी,  स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और शिक्षा के गिरते स्तर से लोग त्रस्त हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक  नहीं रेंग रही है।

अवस्थी ने कहा कि जनसमस्याएं ज्यों की त्यों हैं लेकिन सरकार मात्र वोट बैंक की राजनीति में मशगूल है। जनता चाहे जिये या मेरे, इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं।

उन्होंने कहा कि वह हिमाचल में सरकार बनने हेतु पूरी तरह आश्वस्त हैं तथा राजमाता प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में हिमाचल वासी एक बार फिर स्व. राजा वीरभद्र सिंह की छवि व उनके स्वर्णिम युग को एक बार फिर से देखेंगे। इस बार इतिहास स्वयं को दोहराने को आतुर है।

श्री अवस्थी ने अंत में मतदाताओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे भाजपा और आम आदमी पार्टी के लुभावने वादों से कोसों दूर रहें क्योंकि उनकी कथनी और करनी में ज़मीन आसमान का अंतर है।

अवस्थी ने कहा कि रानी प्रतिभा सिंह के रूप में जनता राजा वीरभद्र सिंह को देख कर सुकून की सांस ले रही है तथा प्रदेशवासियों के जीवन में कुछ ही महीनों में सुख और प्रसन्नता लौटने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.