शोक समाचार : देसराज बस्सी अब हमारे वीच नहीं रहे

0

बस्सी गद्दा स्टोर मारंडा के श्री देसराज बस्सी अब हमारे वीच नहीं रहे। आज शुक्रवार रात्रि लगभग साढ़े सात बजे हृदय गति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। वह हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे।

श्री देसराज बस्सी एग्रीकल्चर विभाग, सॉइल एंड कंसर्वशन से जेई के पद से रिटायर हुए थे। मारंडा बाजार में बस्सी गद्दा स्टोर का संचालन भी करते थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
80 वर्षीय इंजीनियर देसराज बस्सी अपने पीछे पत्नि, 2 पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार प्रातः लगभग 12 बजे अपरान्ह ठाकुरद्वारा-दहन के जीवन मृत्यु संगम स्थल में किया जाएगा। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.