यह दीवाली – बुड्ढा मल वाली : धनतेरस पर Budhamal Jewellers पालमपुर लाए हैं आपके लिए मनमोहक ऑफ़र और उपहार
एक बार अवश्य पधारें
कौन सी राशि के जातक क्या खरीद सकते?
कुछ नया खरीदने की सोच रहे हैं तो धनतेरस पर तैयार रहिए। इस बार त्योहार पर कौन सी राशि के जातक क्या खरीद सकते हैं, इस पर विश्वविद्यालय अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद तिवारी ने अपनी राय रखी है। साथ ही धनतेरस के महत्त्व को भी उन्होंने साझा किया है। प्रो. विवेकानंद तिवारी के अनुसार धनतेरस या धनत्रयोदशी एक शुभ त्योहार है जो समृद्धि और धन का जश्न मनाता है। धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन को समृद्धि के दिन के रूप में मनाया जाता है। परंपराओं के अनुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर की जरूरत का सामान आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के अवसर पर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं खरीदते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी।
मेष राशि: मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिएं। इस राशि के जातकों को ताम्र पात्र, फूल के बर्तन, सोने के आभूषण, सोने के सिक्के खऱीदना बेहतर रहेगा। लेकिन मेष राशि वाले भूलकर भी हीरे का सामान न खरीदें।
वृष राशि: वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृष राशि वालों को अपने धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना बड़ा ही शुभ रहेगा। वृषभ राशि वाले भूलकर भी धनतेरस पर सोने के आभूषण न खरीदें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातक इस धनतेरस कपड़े, चांदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के बर्तन और वाहन आदि खऱीद सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। आप इस धनतेरस सोने के सिक्के व आभूषण, तांबे के बर्तन, फूल की थाली, चांदी के सिक्के व आभूषण खरीदें तो शुभ रहेगा। चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस को लेना लाभकारी है। कर्क राशि के जातकों को वस्त्र खरीदने से बचना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सोने के सिक्के और आभूषण, बर्तन, फूल के पात्र, धार्मिक पुस्तक और कलम खरीदना इस धनतेरस आपके लिए शुभ रहेगा। सिंह राशि के जातक भूलकर भी लोहे के पात्र और वाहन न खरीदें।
कन्या राशि: कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों को धनतेरस पर हरे या नीले रंग का वस्त्र, चांदी के सिक्के और बर्तन, हीरा, वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस धनतेरस तुला राशि वाले वाहन, चांदी और हीरा, वस्त्र और स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं। इस राशि के जातक भूलकर भी धनतेरस पर सोने के आभूषण न खरीदें।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आप इस धनतेरस तांबे के पात्र और पूजा घर का सामान, सोने के आभूषण, धार्मिक पुस्तक आदि खऱीद सकते हैं। इस राशि के जातक भूलकर भी हीरे का सामान न खरीदें।
धनु राशि: धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि वाले लोग धार्मिक पुस्तक, सोने के सिक्के और आभूषण, फूल के पात्र और वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोगों के लिए लोहे का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, चांदी के सिक्के और हीरे के आभूषण खरीदना शुभकारी है। मकर राशि के लोग भूलकर भी सोने और तांबे का सामान न खरीदे।
कुंभ राशि: कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। आप इस धनतेरस लोहे का सामान, इलेक्ट्रानिक सामान, स्टील के बर्तन, चांदी और हीरे के आभूषण आदि खऱीद सकते हैं। इस राशि के जातक सोने और तांबे के सामान भूलकर भी न खरीदें।
मीन राशि: मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। मीन राशि के लोग धार्मिक पुस्तक, सोने के आभूषण और सिक्के, तांबे और फूल के बर्तन, वाहन खऱीद सकते हैं। आप ज़मीन या मकान खरीदने की शुभ तिथि भी इस दिन तय कर सकते हैं।
ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और सभी राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। इसलिए अगर आप धनतेरस की खरीददारी अपनी राशि के अनुसार करते हैं, तो आपके शुभता में वृद्धि होती है।
पूजा और शॉपिंग का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।