कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( हपौटा) के अध्यक्ष की बागडोर डाक्टर जनार्दन सिंह को सर्वसम्मति से

0

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( हपौटा) के अध्यक्ष की बागडोर डाक्टर जनार्दन सिंह को सर्वसम्मति से पुनः दो वर्ष ( 2023-2025) के लिए सौंप दी गई है। वर्ष 2021-2023 के दौरान डाक्टर जनार्दन सिंह एवं उनके सभी कार्यकारणी सदस्यों ने शिक्षकों के हित में निष्पक्ष होकर सराहनी कार्य किया । शिक्षकों की बहुत सारी पुरानी मांगों जैसे यूजीसी स्केल, टीचर्स प्रमोशन आदि को पूरी करवाई। ठीक उसी जोश एवं भाव से आने वाले दो साल में भी विवि प्रशासन के समक्ष अपने शिक्षक साथियों की समस्याओं को रखकर उसका हल करवायएगे। नई कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी मुख्यालय के लिए उपप्रधान डाक्टर प्रवीण शर्मा और बाहरी केंद्रों के लिए डाक्टर दीप कुमार, डाक्टर आर के चौहता सचिव, डाक्टर धनबीर सिंह सह सचिव और डाक्टर राकेश चौहान को कोषाध्यक्ष की दी गई है।

Leave A Reply