*अब सड़कों पर नज़र नहीं आयेगा गौवंश : विपिन सिंह परमार*, नागणी में 117 लाख से बनेगा गौ अभ्यारण*

1

*अब सड़कों पर नज़र नहीं आयेगा गौवंश : विपिन सिंह परमार*

*नागणी में 117 लाख से बनेगा गौ अभ्यारण*

पालमपुर : संसार शर्मा

SANSAR SHARMA

– विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोमवार को सुलाह हलके की ग्राम पंचायत देवी के नागणी में 32 लाख से बने गौसदन का शुभारंभ और 187 कनाल में एक करोड़ 17 लाख की लागत से बनने गौ अभ्यारण वृंदावन धाम का भूमि पूजन किया।
नागणी में लोगों को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि अगले तीन महीनों में सुलाह हलके में लावारिश गौवंश सडकों पर नज़र नहीं आयेगा। उन्होंने कहा कि नागणी गौसदन में लगभग 70 पशुओं को रखने को रखने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि काऊ सेंचुरी नागणी में भी 600 पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी जिसे बढ़ाया भी जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग अनुमान के मुताबिक ज़िला कांगड़ा में लगभग 4500 लावारिश गौवंश सड़कों पर हैं।
परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार लावारिश गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा तथा सम्वर्धन के लिये प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है और प्रदेश में बड़ी संख्या में गौसदनों तथा गौ अभ्यारण का निर्माण कर इनके संचालन के लिए हर संभव सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला के लुथान, कुढ़न, ख़बबल और नागणी में बनाये जा रहे गौ अभ्यारणों में तीन हजार से अधिक पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि इंसान केवल पढ़ाई से बड़ा नहीं बल्कि व्यवहार , संस्कार, और सकारात्मक दृष्टिकोण से महान बनता है। उन्होंने कहा कि गौवंश को सड़कों पर पहुंचाने वाला भी इंसान ही है। हमे अपनी सोच को बदलना होगा और पुराने संस्कारों के अनुरूप गाय को माता के समान आदर देना चाहिए।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश गोवंश आयोग उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्ष 2022 तक सड़कों से लावारिश गौवंश हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास जारी है। उन्होंने लोगों से गौवंश की सेवा और इसे बचाने के लिए प्रतिदिन बच्चों से गुल्लक में दस रुपये डलवाने और इस धन को गौसदनों के लिये दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के लुथान में 877 , पालमपुर के कुढ़न 500,
ज्वाली ख़बबल में 1000 पशुओं को रखने की क्षमता उपलब्ध करवाई जा रही है।
इससे पहले गौसदन नागणी के अध्यक्ष दीपक नाग ने मुख्यतिथि का स्वागत किया और लोगों से आह्वान किया कि गौ सेवा के लिये आगे आयें। जिससे सरकारी सहायता के साथ साथ जन सहयोग भी इस कार्य मे शामिल हो। उन्होंने अपने पारिवारिक समारोह के दौरान भी गौसदनों ने लिये कुछ न कुछ दान करने की अपील की।

इस अवसर पर गौ सदन के लिए कर्नल (रिटायर) केसी खरयाल ने 11 हजार, उपमण्डल के पशु चिकित्सकों ने 5100 रुपये भेंट किये।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, देवी पंचायत के प्रधान अशोक कटोच, दीपक नाग, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम लता चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश मेहता, उपप्रधान चन्द्र किशोर, प्रधान सिहोल महिंदर धीमान, प्रधान साई राज धीमान, प्रधान नोरा विकास धीमान, प्रधान मनसिम्बल अनिता गुलेरिया, प्रधान बसकेहड़ भूपिंदर राणा, माधवी ठाकुर, एसडीएम धीरा गुरसिमर, संयुक्त निदेशक डॉ रवि प्रकाश, सहायक निदेशक गो सेवा आयोग डॉ राजीव वालिया, डॉ अजय कटवाल, बीडीओ सुलाह सिकन्दर कुमार सहित गौसदन समिति के पदाधिकारी और सदस्य तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.