गोकुल बुटेल: प्रगतिशील हिमाचल की राजनीति के चमकते सितारे, जन जन के दुलारे, भर रहे युवा नेतृत्व में एक नई ऊर्जा
पालमपुर की हसीन वादियों में आईआईटी मंडी के विस्तार परिसर और हेलीपैड हेलीपोड की घोषणा से एक बार फिर सुर्ख़ियों में आए गोकुल बुटेल
Sukhu sarkar
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240319_154019-2.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240501_180041.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231007_153721.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231006_055217.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230423_121206.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230303_193930.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230303_193915.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230123_195500.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231218_150555.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/11/IMG_20241102_220430.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20241031_142237.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/11/IMG_20241102_204206.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241003_114559.jpg)
गोकुल बुटेल: हिमाचल की राजनीति के चमकते सितारे
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231230_123206.jpg)
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में गोकुल बुटेल एक ऐसा नाम है जो अपनी योग्यता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता के लिए प्रसिद्ध है।
माताश्री रचिता बुटेल व पिताश्री दिनेश बुटेल के राजदुलारे, अक्षी के जीवन साथी, जन-जन के प्रिय, कर्मयोगी, गोकुल बुटेल जी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का समर्थन पाने वाले राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे जहां जाते हैं, वहां अपने आत्मीय स्वभाव से सभी को अपना बना लेते हैं। यह विशेष गुण उन्हें ईश्वर का दिया हुआ वरदान है। उनके माता-पिता, श्रीमती रचिता बुटेल और श्री दिनेश बुटेल के लिए वे गर्व का विषय हैं। उनका राजनीतिक सफर उन्हें हिमाचल की राजनीति के शीर्ष पर स्थापित कर चुका है।
राजनीतिक सफर और उपलब्धियां के पैमाने
गोकुल बुटेल का राजनीतिक करियर कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार में उन्होंने सरकार के सोशल मीडिया विभाग का संचालन किया था। इसके अलावा, वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आईटी मुख्य सलाहकार भी रहे हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस चुनाव वार रूम के प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका अहम रही। पालमपुर के प्रतिष्ठित बुटेल परिवार से संबंध रखने वाले गोकुल बुटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री बृज बिहारी लाल बुटेल के पोते और वर्तमान विधायक व CPS आशीष बुटेल के भतीजे हैं।
भारत में भी छोड़ रहे अमेरिका के विकास की छाप
गोकुल बुटेल की शिक्षा अमेरिका में आईटी क्षेत्र में हुई, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं और राष्ट्रीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। राहुल गांधी के साथ उन्होंने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया और राजस्थान तथा पंजाब चुनावों में इलेक्शन वार रूम के प्रभारी भी रहे। 2017 में कांग्रेस सरकार के जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस में अपनी सक्रियता बढ़ाई और दिल्ली में पार्टी के कई महत्वपूर्ण विभागों में कार्य किया। उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (आईटी) बनाया गया, जो कैबिनेट मंत्री के समान दर्जे का पद है।
विलक्षण बुद्धि के मालिक है गोकुल बुटेल
गोकुल बुटेल वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) हैं, जिसे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव भी हैं। इससे पहले वे @massdot में कार्य कर चुके हैं। उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि एयरोस्पेस एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रही है, जिससे उनकी तकनीकी और प्रशासनिक दक्षता और भी मजबूत होती है।
पारिवारिक विरासत और प्रेरणा स्रोत : कांगड़ा जिला के विकास में सर्वाधिक योगदान देने वाले पहले कांग्रेसी नेता स्वर्गीय लाला कुंज बिहारी लाल बुटेल
गोकुल बुटेल अपने दादा, स्वर्गीय कुंज बिहारी लाल बुटेल से अत्यधिक प्रभावित रहे हैं। कुंज बिहारी लाल बुटेल का जन्म 2 अप्रैल 1933 को पालमपुर, कांगड़ा में हुआ था। वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए और #Himachal प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष भी रहे। उन्हें कांगड़ा जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताओं में गिना जाता है। उनके संबंध तत्कालीन कांग्रेस नेताओं इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल तक रहे।
गोकुल बुटेल की राजनीतिक शैली और उनके कार्य करने का तरीका इस विरासत का साक्ष्य है। वे अत्यंत मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी यही विशेषता उनके माता-पिता में भी देखने को मिलती है। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद वे पूरी तरह से भारतीय संस्कृति और मूल्यों में रचे-बसे हैं।
नेतृत्व और सामाजिक सरोकार
गोकुल बुटेल राजनीति को केवल सत्ता तक सीमित नहीं रखते, बल्कि इसे एक सेवा के रूप में देखते हैं। उनके दरवाजे जरूरतमंदों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। वे अपने कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और दूरदृष्टि से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुके हैं। उनका सकारात्मक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है।
गोकुल बुटेल निस्संदेह हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक उभरते सितारे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार बनते ही दूसरे ही दिन उन्हें पहले कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था। इसी से पता लगता है कि पार्टी में उनकी स्थिति कितनी महत्वपूर्ण है उनकी योग्यता, समर्पण और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना उन्हें भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी, ऐसा स्थानीय लोगों का विश्वास है।
लगभग 10 अरब रुपए की लागत से बनने वाले रोपवे के निर्माण से हो सकती है बल्ले बल्ले
न्यू पालमपुर में रोपवे का निर्माण हो जाता है तो हिमाचल प्रदेश पूरे विश्व के मानचित्र पर आ जाएगा जिसका श्रेय भी गोकुल बुटेल जी को जाता है क्योंकि वह इस बहुआयामी प्रोजेक्ट के लिए बहुत परिश्रम कर रहे हैं जो कि लगभग 10 अरब रुपए की लागत से बनेगा।
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231111_111440.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231111_111134.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231111_111251.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/11/sumit-nanda-pic.jpg)
Press Correspondent
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241005_224210.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240627_111925.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240105_103807.jpg)
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230910_200737.jpg)