गोकुल बुटेल ने मुख्यमंत्री की ओर से होली की शुभकामनाएं दी, कहा…पालमपुर में आरम्भ हुई बड़ी-बड़ी योजनायें







*पालमपुर में आरम्भ हुई बड़ी-बड़ी योजनायें : गोकुल बुटेल*

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस (कैबिनेट रैंक) ने गोकुल बुटेल ने राज्य स्तरीय होली महोत्सव में पहली सांस्कृतिक में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्विद्यालय पालमपुर के कार्यकारी कुलपति डॉ नवीन कुमार विशिष्ट अतिथि और नगर निगम के महापौर गोपाल नाग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा मैदान में चार दिनों तक आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्याओं का शुभारंभ झंडा रस्म अदायगी के साथ किया।
गोकुल बुटेल ने लोगों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी और भव्य आयोजन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली वर्षो से धूमधाम से आयोजित होता आया है और प्रति वर्ष इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिये सभी का सराहनीय सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों को होली का इंतजार वर्ष भर रहता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उपस्थित रहना था, लेकिन विधान सभा सत्र और कैबिनेट बैठक की व्यस्तताओं के कारण यहां नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने होली महोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी हैं।