
Editor-in-Chief, Mob : 9418130904
HR MEDIA GROUP
भारतीय जीवन निगम पालमपुर के अग्रणी एमडीआरटी अभिकर्ता तथा समाजसेवी व भारत विकास परिषद पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सूद को गत दिवस हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सेवाओ के लिए सम्मानित किया।
संजय सूद भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष है और उन्होंने वर्ष 2015-16 और 2016-17 में अपने कार्यकाल दौरान समाज सेवा की कई परियोजनाएं चलाकर समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य किये । वह अन्नपूरणा सोसाइटी,हिमोत्कर्ष संस्था व अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए है। समाजिक सेवाओ के साथ साथ वह अपनी व्यवसायिक सेवाओ में भी अग्रणी कार्य कर रहे है और वर्ष 1990 से भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हुए है और लगभग 1000 से अधिक ग्राहकों को बीमा की सेवाएं दे चुके है। संजय सूद निगम के डिविजनल क्लब के सदस्य है और पालमपुर शाखा में नॉन सिंगल प्रीमियम के आधार पर विगत वर्ष शाखा पालमपुर में प्रथम स्थान पर रहे है। वही विगत वर्ष वह अंतराष्ट्रीय सम्मान एमडीआरटी के लिए भी चुने गए थे और उनकी भारतीय जीवन बीमा निगम में की गई उपलब्धियों के लिए निगम उन्हें कई बार सम्मानित विभिन्न मंचो पर कर चुकी है।

