एंजल पब्लिक स्कूल भवारना मे मनाया गया वर्ल्ड हॉट फेडरेशन हिमाचल में अढ़ाई लाख से ज्यादा लोग दिल के मरीज, यह है कारण*

0

Sansar Sharma की रिपोर्ट

#Angel Public School भवारना मे मनाया गया वर्ल्ड हॉट फेडरेशन
हिमाचल में अढ़ाई लाख से ज्यादा लोग दिल के मरीज, यह है कारण*
हिमाचल में करीब अढ़ाई लाख से ज्यादा लोग दिल के मरीज, अस्वस्थ जीवनशैली-धूम्रपान बड़ा कारण


दिल का दौरा पडऩा लोगों में अब आम बीमारी हो गई है। यह बीमारी जितनी आम है, उतनी ही जानलेवा भी है। प्री मैच्योर डेथ यानि समय से पहले होने वाली मौतों के लिए दिल की बीमारी बड़ा कारण है। डाक्टरों का कहना है कि देश भर में समय से पहले होने वाली 30 फीसदी मौतों का कारण दिल का दौरा है।

40 से 60 वर्ष के उम्र की लोगों में दिल का दौरा पढऩे की घटनाएं ज्यादा हैं। खराब जीवनशैली दिल का दौरे के लिए सबसे बड़ी वजह है। प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस बढ़ते हृदय रोगों के बारे में जनजागृति हेतु दुनिया भर में मनाया जाता है।

इस वर्ष विश्व हृदय दिवस-2022 की थीम ‘हर दिल के लिए दिल का इस्तेमाल करे मधुमेह, मेटाबोलिक सिंड्रोम, उच्च रक्तचाप, नशे के बढ़ते सेवन, गतिहीन जीवन शैली, खराब आहार और धूम्रपान की उच्च दर ये हृदय रोग के लिए प्रमुख जोखिम कारक हैं।
आधुनिक जीवनशैली और मोबाइल ने लोगों की नींद छीन ली है। स्वस्थ दिल के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है।हिमाचल प्रदेश की कुल आबादी में से करीब चार से पांच प्रतिशत लोग दिल की बीमारियों के शिकार हैं। करीब अढ़ाई लाख लोग दिल की बीमारियों का शिकार हैं। दिल का दौरा पडऩे वाले लोगों की उम्र ज्यादा 50-60 वर्ष के आसपास हैं, लेकिन अब 40 वर्ष के आसपास के लोग भी दिल की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। अस्वस्थ जीवन शैली व धूम्रपान इसका बढ़ा कारण है। दिल की बीमारियों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए समय पर इलाज जरूरी हैं।
अच्छी जीवन शैली अपनाएं, दिन में करीब आधा घंटा सैर करें, जंक फूड के बजाय स्वास्थ्य वर्धक खाना खाएं, रोजाना करीब 7 से 8 घंटे की नींद लें, तनाव मुक्त रहने के लिए खेलों का सहारा लें। इस समारोह में 90 बच्चों ने भाग लिया।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिस भवारना की तरफ स्वास्थ शिक्षिका श्रीमती दया देवी ने इस अवसर पर बच्चों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने, संतूलित आहार लें।
इस मौके पर प्रिंसिपल,अपने स्टॉफ के साथ आयोजन में उपस्थित रहे ।सभी बच्चों को इस मौके पर फल बांटे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.