


पत्रकार संसार शर्मा हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के ज़िला कांगड़ा के महासचिव मनोनीत

SHIMLA : IRT BUREAU
‘हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप’ के पत्रकार संसार शर्मा को जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद का महासचिव मनोनीत किया गया है।
इस नियुक्ति की जानकारी राज्य पंचायत परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश भाऊ ने पत्रकारों को दी है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर के आदेशानुसार हुई है।
इस बैठक में लेखराज, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पंचायत परिषद ज़िला कांगड़ा अध्यक्ष भी मौजूद थे।
संसार शर्मा की नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
उनकी नियुक्ति पर मीडिया ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ व मिशन अगेंस्ट करप्शन सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के चैयरमैन राजेश सूर्यवंशी ने संसार शर्मा को बधाई दी है तथा उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

