कई राज्यों में तेज बारिश के चलते भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

0

देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। महाराष्ट्र और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई राज्यों में तेज बारिश के चलते भारीतय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Metrological Department, IMD) ने रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो, रविवार की सुबह उमस भरी धूप रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। रविवार को दिल्ली में आर्द्रता 76 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

राजस्थान में आइएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

 

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आइएमडी ने पूर्वी राजस्थान में रविवार को तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इसी के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।

 

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 27 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

 

उत्तर प्रदेश के के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस माह 25 जुलाई से 27 जुलाई तक झमाझम व भारी बारिश होगी। आकाशीय बिजली का बड़ा खतरा है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें तो कहीं हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।मध्य प्रदेश में भी जारी हुआ अलर्ट

 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तरी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। रविवार को कई क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक की कुल वर्षा संचय का अनुमान है, अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटों में 300 मिमी तक की अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश के 24 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमराई, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, सीहोर,राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, आगर मालवा, अशोक नगर और शिवपुरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़


सकती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.