संसद सदस्य राज्यसभा सुश्री इंदु गोस्वामी ने चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी

1

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव का परिणाम आने पर संसद सदस्य राज्यसभा सुश्री इंदु गोस्वामी ने चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
हर-हर मोदी घर-घर मोदी का नारा हर घर तक पहुंचाने के लिए अपने लाखों कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद किया है  व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आज पूरे देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास की कार्यप्रणाली मजबूत हुई है। समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, अच्छी कानून व्यवस्था देने व अंतरराष्ट्रीय संबंधों तथा आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान करने के लिए वर्तमान केंद्र सरकार ने काम किया है, इसी का परिणाम है कि चार राज्यों के चुनावी नतीजों में मोदी जी के नेतृत्व और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपार जनसमर्थन मिला है।
आज देश के लोकतंत्र को मजबूती मिलने लगी है।देश का युवा, महिला व बुजुर्ग सभी वर्ग भाजपा के विकासात्मक कार्यों के प्रति विश्वास दिखा रहे हैं। इसलिए यह परिणाम ऐतिहासिक हैं।
कार्यालय इंदु गोस्वामी
संसद सदस्य राज्यसभा
मोबाइल : 9736970788

Leave A Reply

Your email address will not be published.