न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने जयसिंहपुर में सिविल जज कोर्ट का शुभारंभ किया

न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने जयसिंहपुर में सिविल जज कोर्ट का शुभारंभ किया

0

जयसिंहपुर

RAJESH SURYAVANSHI

Editor-in-Chief

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने जयसिंहपुर में सिविल जज कोर्ट का शुभारंभ किया।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिये खुशी का दिन है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह कोर्ट क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक न्याय उपलब्ध करवाने में बहुत सहायक होगा। उन्होंने कहा कि न्याय उन लोगों के लिए ही नहीं है जो बड़े शहरों में रहते हैं और बड़े वकीलों के जानते है बल्कि न्याय देश के हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और किसी भी क्षेत्र के लोगों को समान न्याय उपलब्ध होगा और उन्होंने कहा कि कानून उनकें हितो रक्षा करेगा।


उन्होंने कहा कि कानून उनकी रक्षा करता है जो कानून से रहते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय वितरण प्रणाली का सबसे अभिन्न अंग है और उनके सहयोग के बिना न्याय संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यहां अधिकतर अधिवक्ता जयसिंहपुर क्षेत्र से संबंधित है और यहां कोर्ट के स्थापित होने उन्हें लाभ होगा। उन्होंने आम आदमी को न्याय दिलाने के लिये अधिवक्ताओं को समर्पित भावना से कार्य करने का संदेश भी दिया।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने नए विचार के तहत प्रदेश के नागरिकों समस्या के हल के लिए जिले से ही सम्बंधित न्यायाधीशों को उस जिले का संरक्षक न्यायाधीश बनाया है ताकि उस जिले से संम्बन्धित मामलों को बेहतर तरीके से देखा जा सके।
इससे पहले न्यायामूर्ति हिमाचल उच्च न्यायालय सुरेश्वर ठाकुर ने जयसिंहपुर के लोगों को सिविल जज कोर्ट आरम्भ होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को कानूनी मामलों में घरद्वार न्याय मिलेगा। उन्होंने यहां न्यायालय आने पर लोगों को जल्दी न्याय होने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि यहां न्यायालय की वर्षों पुरानी मांग थी और सभी मापदंडों को पूर्णकर न्यायालय स्थापित किया गया है।

जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और प्रदेश सरकार ने जयसिंहपुर क्षेत्र को सिविल जज कोर्ट के रूप में सौगात दी है। उन्होंने कहा कि भूगौलिक दृष्टि से दूर दराज के इस क्षेत्र में न्यायालय स्थापित होने से हजारों लोगों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर और उनके लिए आज विशेष दिन है जब इस क्षेत्र के लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है।

इससे पहले ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश जेके शर्मा ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में कोर्ट आरम्भ होने इस क्षेत्र की लगभग 70 हजार आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र संबंधित 1518 केस हैं और यहां कोर्ट आने से गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी, बेटी, रजिस्ट्रार जरनल उच्च न्यायालय वीरेंद्र सिंह, प्रेसिडिंग ऑफीसर लेबर कोर्ट कम इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कांगड़ा योगेश जसवाल, सिविल जज जयसिंहपुर गौरव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री प्रसाद, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम जयसिंहपुर पवन कुमार, डीएसपी बैजनाथ बीड़ी भाटिया, जयसिंहपुर पंचायत के प्रधान कृष्ण कांत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश डोगरा, कविता वालिया, दिनेश , एके मन्हास, विनोद जग्गी, पीसी कौंडल, अश्वनी कटोच और इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.