











कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटोली में सुनी जनसमस्याएं बोलीं… चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी देहरा की विकासात्मक परियोजनाएं
धर्मशाला


विधानसभा उपचुनाव के दौरान देहरा के विकास को लेकर जो भी प्राथमिकताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रखी गई थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। देहरा के समग्र विकास को लेकर जो खाका प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किया गया है, उसके अनुरूप विभागों को कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र के नंदपुर भटोली में आज शुक्रवार को जनता से रूबरू होते हुए क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा में सड़क, बिजली, पानी से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास से संबंधित अन्य प्रमुख परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम सरकार द्वारा जोरों से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चाहे बंखंडी में 300 करोड़ की लागत से बनने वाला जूलॉजिकल पार्क हो या पोंग क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियांे को विकसित करने की परियोजना, सरकार हर कार्य को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य के बीएमओ कार्यालय सरकार द्वारा खोला गया है। इसके अलावा देहरा असपताल में क्रिटिकल केयर युनिट की स्थापना भी प्रदेश सरकार कर रही है। विधायक ने पोंग बांध विस्थापितों की समस्या को सुनते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक महीने पहले ही राजस्व मंत्री और अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक कर आपकी समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए हैं।
बकौल विधायक, अगले वर्ष बरसातों से पहले नन्द नाला पुल का काम भी पूरा कर लिया जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में समस्या नहीं होगी। उन्होंने नंदपुर भटोली की डिस्पेंसरी की मरम्मत करने की बात भी कही। इस दौरान कमलेश ठाकुर ने विस्तार से लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान किया तथा अधिकारियों को भी जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पंचायत प्रधान तृप्ता देवी में विधायक का उनकी पंचायत में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ देहरा सनी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, प्रधान ग्राम पंचायत नंदपुर भटोली तृप्ता देवी, उप प्रधान शिवेंद्र सिंह, वार्ड मेंबर अजू, विपिन, सरिता, रीना दारोच, सुरेश शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक प्रतिष्ठित और सशक्त व्यक्तित्व हैं। उनकी कार्यशैली, जनहित के प्रति समर्पण और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए उनके अमूल्य योगदान ने उन्हें जनता के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाया है।
कमलेश ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, और गरीब व पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम बेहद सराहनीय हैं। वह हमेशा जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने के लिए तत्पर रहते हैं।
उनकी दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व ने न केवल उनके निर्वाचन क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। उनके द्वारा शुरू किए गए कई विकास कार्य, जैसे सड़कों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों का सृजन, आज भी उनकी नीतियों की सफलता को दर्शाते हैं।
कमलेश ठाकुर को उनकी ईमानदारी, सरलता और सेवा भावना के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। उनका जनता के प्रति जुड़ाव और उनके लिए किए गए संघर्ष उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण है। राजनीति में उनके योगदान को देखकर यह स्पष्ट है कि वह न केवल एक कुशल नेता हैं बल्कि एक ऐसे समाजसेवी भी हैं जो हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते हैं।
उनकी मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्चे नेतृत्व का उद्देश्य केवल सत्ता पाना नहीं, बल्कि जनता की भलाई के लिए कार्य करना होता है। हिमाचल प्रदेश की जनता उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगी। कमलेश ठाकुर वास्तव में प्रदेश के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.