भवारना : संजय सैनी
कांगड़ा टाइल एसोसिएशन का गठन शनिवार को धर्मशाला में किया गया जिसमें सर्वप्रथम एसोसिएशन का चुनाव करवाया गया।
चुनाव में सर्वसम्मति से एसोसिएशन ने गगन मल्ली (योल) को अध्यक्ष, संजय सैनी (भवारना) को उपाध्यक्ष, नितिन शर्मा (नगरोटा बगवां) को सचिव, मनीष शर्मा पालमपुर) को कोषाध्यक्ष, अशोक पांजला (नूरपुर) को प्रवक्ता, वरुण कपूर (नगरी)को आईटी सेल के लिए चुना गया।
सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों में विशाल पठानिया (नूरपुर) राजेश गुलेरिया (नगरोटा सूरियां) सिकंदर कुमार (जयसिंहपुर) मनजीत सिंह( रैत) सत्यम (जसवां कोटला) अविनाश चंद्र (सुनेहत) अमनेंद्र सिंह (ज्वाली) नरेंद्र मनकोटिया (कांगड़ा) कविंद्र सिंह (नगरोटा सूरियां) व नरेंद्र कुमार (कांगड़ा) को चुना गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष गगन कुमार मल्ली ने कहा कि जिला कांगड़ा में जो भी टाईल या पेपर बनाने वाली फैक्ट्रियों की मुश्किलों का हल करने के लिए उक्त एसोसिएशन का गठन किया गया है। फैक्ट्री मालिकों की मुश्किलों को सरकार तक पहुंचाने व उसको हल करवाने के लिए यूनियन हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन की आगामी बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी।


