वीरेंद्र कंवर ने पूर्व ओलंपियन चरणजीत सिंह का जाना हाल

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री पूर्व ओलंपियन से उनके घर जाकर मिले

0

वीरेंद्र कंवर ने पूर्व ओलंपियन चरणजीत सिंह का जाना हाल

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री पूर्व ओलंपियन से उनके घर जाकर मिले

ऊना

Mahesh Gautam
District bureau chief

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज पूर्व ओलंपियन एवं हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह से उनके घर जाकर मुलाकात की। कंवर ने चरणजीत सिंह का कुशलक्षेम जाना और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था तथा उन्हीं की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। इस बार भी टोक्यो में ही ओलंपिक हो रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, चरणजीत सिंह के सुपुत्र ईंजीनियर बीपी सिंह, हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर, जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.