केजरीवाल का अगला शिकार, हिमाचल की भाजपा सरकार, हिमाचल भाजपा में मचा हड़कंप, कांग्रेस और भाजपा के कई असंतुष्ट दिग्गज आम आदमी पार्टी में Entry मारने को बेक़रार, सरकार की छवि सुधारने के चक्कर में दो महत्वपूर्ण मंत्रियों की हो सकती है जल्द छुुट्टी, 

0

केजरीवाल का अगला शिकार, हिमाचल की भाजपा सरकार,

हिमाचल भाजपा में मचा हड़कंप, कांग्रेस और भाजपा के कई असंतुष्ट दिग्गज मार सकते हैं आम आदमी पार्टी में Entry

सरकार की छवि सुधारने के चक्कर में दो-तीन महत्वपूर्ण मंत्रियों की हो सकती है छुुट्टी, 

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP, 9418130904

हिमाचल प्रदेश में जहां आम आदमी पार्टी की झाड़ू का ख़ौफ़ भाजपा और कांग्रेस के दिलो-दिमाग पर साफ देखा जा रहा है तथा इन दोनों दलों के असंतुष्ट दिग्गज AAP में एंट्री मारने को बेकरार नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा संगठन में साफ-सफाई करने के उद्देश्य से तथा सरकार को मजबूत बनाने हेतु  दो-तीन महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रियों को घर बिठाने की प्रक्रिया लगभग तय मानी जा रही है।  नए चेहरों को स्थान देने की अटकलें ज़ोर पकड़ती जा रही हैं। हाल ही में मंत्रिमंडल में फेरबदल की प्रबल  संभावना को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस बात का इशारा कर चुके हैं। ये मंत्री पार्टी में डैमेज कंटोल करने में भी असफल हो रहे हैं।

मंत्रियों को बाहर करने के पीछे उनके विभागों में हो रहा घटिया प्रदर्शन व उनकी बिगड़ती हुई छवि सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। भाजपा मिशन रिपीट के चक्कर में कई तरह के बदलाव करने के मूड में नज़र आती है। वह अब कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहती।

कुछ विभागों के corruption में संलिप्त कुछ कथित दागी मंत्री भी सरकार का शिकार बन सकते हैं ताकि सरकार की छवि में आशातीत बदलाव लाए का सकें।

इस संदर्भ में तर्क यह दिया जा रहा है कि प्रदेश के लोगों ने उपचुनाव में सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाल लिया है। अब आम चुनाव में भाजपा की जीत की संभावनाएं अधिक नजर आ रही हैं, क्योंकि नाराज कार्यकर्ता संगठन के साथ मजबूती के साथ जुड़ गए हैं।

सही मायनों में देखा जाये तो पंजाब में केजरीवाल द्वारा चलाई झाड़ू भी हिमाचल में राजनीतिक उठापटक को जन्म दे चुकी है। प्रदेश सरकार के सिर पर केजरीवाल का हौआ साफ-साफ देखा जा सकता है क्योंकि केजरीवाल ने पंजाब में सभी दिग्गज मुख्यमंत्रियों व सीएम पद के दावेदारों को बुरी तरह धूल चटा दी है। उनका अगला निशाना अब हिमाचल है जहां पहले से ही आम आदमी पार्टी अपना आधार खड़ा कर चुकी है तथा मेम्बरशिप अभियान भी ज़ोरशोर से चल रहा है। लोगों का यह मानना है कि केजरीवाल की झाड़ू से बचने का प्रदेश भाजपा हर संभव प्रयास करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.