BREAD हुई 45 रू, अच्छे दिन अभी और आने बाकी हैं, मिनी सचिवालय पर खालिस्तानियों का डेरा, कहाँ सोए हैं जयराम जी, घोर अनर्थ हो रहा है आपके शासन में : सुरेश अवस्थी

0

पिछले कुछ समय में महंगाई की मार ने आम आदमी को निचोड़ कर रख दिया है। लेकिन अभी वह यह सोच कर चुप है कि वह आवाज़ उठा नहीं सकता क्योंकि वह लाचार है, उसकी आवाज़ दबी हुई है परन्तु कुछ ही माह में वह अपने मतों की शक्ति से अपनी भावनाओं और शक्ति को उजागर करेगा और भाजपा की तानाशाही का अंत करेगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंत्री ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के उपाध्यक्ष,  अखिल भारतीय मानव कल्याण महासमिति के प्रदेशाध्यक्ष, Congress के वरिष्ठ नेता व जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष , सुलाह विधानसभा के भदरोल गांव के निवासी श्री सुरेश अवस्थी ने कहा कि क्या कभी आप सोच भी सकते थे कि एक मामूली सी मैदे से बनी ब्रेड जिसे हम डबल रोटी के नाम से पुकारते हैं और जिसे एक आम आदमी भी फुर्सत के वक्त में शौक से कभी कभार खा लेता था, आज 45 रुपये की हो गई है और आगामी दो माह में यह 50 का आंकड़ा छूने की तैयारी में है। बड़े व्यापारियों को खुली छूट मिल चुकी है लूटने की, कोई अंकुश नहीं लग पा रहा। विपक्ष की आवाज़ को निरंतर अनदेखा किया जा रहा है।

अवस्थी ने कहा कि आज विशेषकर हिमाचल की जनता भाजपा को सत्ता में लाकर स्वयं को हारा, असहाय, छला हुआ और दुखी अनुभव कर रही है।

मतदाताओं को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके साथ एक बहुत बड़ा धोखा हुआ है। उन्हें अच्छे दिन दिखाने का लालच देकर कुछ भाजपाइयों ने मात्र अपने अच्छे दिन लाने का सपना साकार किया है। आज कोई भाजपाई गरीब नहीं रहा। उनके सभी सपने सच्चे हो गए। जनता का बजट मिट्टी में मिल गया। आज आम आदमी उधारी का जीवन जीने को मजबूर है। उसमें इतनी हिम्मत नहीं कि वह इस तानाशाह bjp सरकार की ख़िलाफ़ एक शब्द भी कह सके क्योंकि यह डबल इंजिन की सरकार है और बग़ावत करने वाले को तहस नहस कर दिया जाएगा जिसके के उदाहरण आज जनता के सामने हैं।

श्री अवस्थी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि अभी हाल ही में धर्मशाला के समीप स्थित मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लग गए, सरकार किसकी है, पुलिस किसकी है, प्रशासन किसका है, पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर किसका है, ख़ुफ़िया एजेंसियां किसकी हैं, ज़ाहिर है कि सत्तासीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की, तो क्या सरकार और प्रशासन गहरी नींद में है।

सुरेश अवस्थी ने कहा कि अगर आज इस अति विशिष्ट स्थान पर खालिस्तानियों के झण्डे लग सकते हैं और सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है तो ऐसी स्थिति में कल अगर असामाजिक तत्व कोई जानलेवा सामग्री रख कर चले जाएं तो क्या केवल बयानबाज़ी से ही सरकार अपना पल्ला झाड़ेगी और भ्रामक प्रचार करके केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त रहेगी।

अवस्थी ने कहा कि श्री मोदी जी भी अपनी महा रैली करने के बावजूद हिमाचल की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डाल गए। भाजपा मात्र झोली फैलाये खड़ी रही और मुंह ताकने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं रहा।

अति उत्साहित and over whelmed भाजपा का जनता ने इतनी बुरी तरह चीरहरण कर डाला कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। अपने आप को राजनीति का मसीहा कहलाने वाले दिग्गज भाजपाई केंद्रीय मंत्री भी नतमस्तक होकर हिमाचल से रुखसत होने को मजबूर हो गए।

हिमाचल कांग्रेस ने जो उनकी चारों सीटों पर दुर्गति की उसे भाजपा के दिग्गज कभी भूल नहीं पाएंगे। सत्ता के मद में चूर इन सत्ता लोभियों ने कभी सोचा भी नहीं था कि हिमाचल की पढ़ी-लिखी समझदार जनता भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों को धूल चटा कर भेजेगी।

श्री सुरेश अवस्थी ने जोर देकर कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस बहुमत से सरकार बना कर स्व. मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के नक्शे कदम पर चल कर उनकी धर्मपत्नी व हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में हिमाचल में अपनी सरकार बना कर जनता को राहत व न्याय दिलाकर प्रदेश को उन्नति की राह पर फिर से ले जाएगी और राजा वीरभद्र के pending पड़े विकास कार्यों को पुनः गति देकर प्रदेशवासियों को खुशहाल बनायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.