Kinnaur दुर्घटना से छाया मातम

9 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

0

DEVENDER

एक दुःखद समाचार के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है।

बास्पा नदी पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है। पहाड़ से पत्थर गिरने की वजह से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षेत्र का संपर्क देश से कट गया है।

मिली खबर के मुताबिक बतसेरी के गुंसा के पास छितकुल- सांगला मार्ग पर चट्टानें गिरने से पर्यटकों का टेम्पो ट्रेवलर भूस्खलन की चपेट में आ गया। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।

 सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। बटसेरी के स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग की है। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायज़ा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, किन्नौर जिले में एक अन्य भूस्खलन में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।  जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने शोक ज़ाहिर करते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.