आत्मा परियोजना के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किसान गोष्ठी का आयोजन

100 से ऊपर पुरुष तथा महिला किसान उपस्थित हुए

0

आत्मा परियोजना के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किसान गोष्ठी का आयोजन

INDIA REPORTER NEWS
KANGRA : RAJESH SURYAVANSHI
हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत  विकास खंड कांगडा के जमानाबाद गांव  में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 6 बिभिन्न पंचायतों से लगभग 100 से ऊपर पुरुष तथा महिला किसान उपस्थित हुए । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांगड़ा किसान सलाहकार समिति की सदस्य सुषमा देवी उपस्थित हुईं। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ डा.करतार सिंह डोगरा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं  के बारे में जानकारी प्रदान की।
खंड प्रद्योगिकी प्रबंधक पल्लवी सूद ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के तहत सम्पूर्ण पौष्टिकता की महत्ता पर किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण तथा स्वाबलंबन के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । इस मौके पर मुख्यातिथि सुषमा देवी ने इस किसान गोष्ठी की प्रशंसा करते उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई बिभिन सामाजिक और आर्थिक योजनाओं से हमेशा अवगत रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में खंड प्रौद्योगिकी प्रबंधक पल्लवी सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा आए हुए सभी  पुरुष और महिला किसानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक शानू ठाकुर तथा शिवांशु मेहता ने भी अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में  गांव के बुद्धिजीवी लोग भी उपस्थित हुए।
फ़ोटो :
प्राकृतिक खेती द्वारा संपूर्ण पौष्टिकता बारे महिलाओं को जागरूक करती खंड प्रौद्योगिकी प्रबंधक पल्लवी सूद।

Leave A Reply