मैं बनूंगा मुख्यमंत्री, बोले ठाकुर कौल सिंह, दिल्ली में डाला डेरा-मुख्यमंत्री पद है मेरा

हिमाचल में कांग्रेस पार्टी 45 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर रही है।

0

जल्दी कीजिये

ऑफर सीमित है

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600

हिमाचल की राजनीति में टॉप मोस्ट सीनियर ठाकुर कौल सिंह का दावा मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार हूं।

अब मैं नवमी बार विधानसभा में करूंगा प्रवेश।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को सामने आएंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी 45 से अधिक सीटें जीतने के दावे कर सत्ता में लौटने का प्रचार कर रहे हैं।

मंडी जिला से कांग्रेस पार्टी के 8 बार विधायक रहे ठाकुर कौल सिंह का कहना है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि जो दूसरी तीसरी बार जीतता है वह मंत्री पद का दावा करता है मैं तो नवमी बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंच रहा हूं।

मुख्यमंत्री पद के लिए सीनियोरिटी, अनुभव तथा लोगों की मांग साफ है कि कौल सिंह मुख्यमंत्री होना चाहिए।

चुनावों के नतीजों के बाद हर हाल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कौल सिंह ने जानकारी दी है कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी 45 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर रही है।

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कई नेता डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सुबे की रिपोर्ट पार्टी को दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री के कांग्रेस पार्टी में कई प्रबल दावेदार हैं लेकिन वरिष्ठता के आधार पर कौल सिंह सबसे आगे हैं।

उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी हाईकमान जो निर्णय करेगा उसका सभी कांग्रेसी सम्मान करेंगे। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कौल सिंह दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.