शोक समाचार : Chief Editor मुनीष कोंडल को पितृशोक
पालमपुर में एक ऑप्टिकल शोरूम में काम करने के लिए एक अनुभवी फिटर (Fitter) की जल्द आवश्यकता है संपर्क करें: 9418155869
हिमाचलवासियीं का पसंदीदा अस्पताल बना
डेंटल रेडियंस हॉस्पिटल पालमपुर
दांतों की जटिल से जटिल समस्या का दर्द रहित संपूर्ण इलाज





Chief Editor मुनीष कोंडल को पितृशोक

SENIOR CORRESPONDENT, Kullu
गत दिवस हिमाचल रिपोर्टर मीडिया ग्रुप के चीफ एडिटर मनीष कोंडल के पिता जी श्री कुलतार सिंह कौंडल का अकस्मात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे । वह अपने पीछे दो पुत्र अरविंद कौंडल, मुनीष कौंडल, पुत्री शालिनी कौंडल तथा पुत्रवधु रीना कौंडल व माया कौंडल को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
उल्लेखनीय है कि स्व. कुलतार सिंह कौंडल हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट लेप्रोसी ऑफिसर #Assistant Leprosy Officer के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
स्व. कौंडल एक मिलनसार, मधुर स्वभाव व समाजसेवी प्रवृति के व्यक्ति थे। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व ही देहावसान हुआ था।
समाज के प्रति उनकी निष्ठावान सेवाओं हेतु उन्हें सदा याद किया जाता रहेगा। उनकी मृत्योपरांत जो शून्य उत्पन्न हुआ है उसे भर पाना असंभव है।
उनकी मृत्यु पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं तथा शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
राजेश सूर्यवंशी ने पूरी टीम सहित श्री कुलतार सिंह कौंडल के दुःखद निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु मौन रखा तथा प्रार्थना की किईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा मिशन अगेंस्ट करप्शन संस्था के वाईस चेयरमैन Dr. Munish Koundal व उनके परिवारजनों को ईश्वर इस गहरे दुःख से उबरने हेतु हौंसला दें।




