भारतीय मानव कल्याण महासमिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

भारतीय मानव कल्याण महासमिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

0

भारतीय मानव कल्याण महासमिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

INDIA REPORTER TODAY

BHUNTAR : MUNISH KOUNDAL

भारतीय मानव कल्याण महासमिति जिला कुल्लू के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनीराम, गुलाब सिंह, हीरा लाल कौशल, फूला देवी,निशा, पुष्पा नेगी, डोला सिंह, श्याम चंद ठाकुर, सेना पाल शर्मा को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष ओम चंद, दौलत राम, भगवान सिंह बौद्ध व मनोज शर्मा को बनाया। वहीं जनरल सैक्रेटरी की जिम्मेदारी दीनू राही, विशन दास, हरि राम, देव कला,प्रवीण, शीला देवी को सौंपी। वहीं सेकेट्री लोग जंग, बबलू बौद्ध, तोप राम, गुड्डी देवी, राज कुमार व बाला राम को बनाया। कार्यकारणी सदस्य राजिंद्र, वेली राम, मेहर चंद, हंस राज, आत्मा राम, आतू व राम सिंह को बनाया गया। अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने जिला में अपनी फौज तैयार करने के साथ ही चारों विधानसभा के अध्यक्षों की न्युक्ति भी कर दी । उन्होंने बंजार विधानसभा क्षेत्र से चेतराम, कुल्लू से विद्यासागर, आनी से मोहिंदर सिंह कास्टा तो मनाली से जोगिंदर सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया। भारतीय मानव कल्याण महासमिति के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उन्होंने कहा कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी जारी रहेगा यह तीन चरणों में होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर का नेक कार्यों में हमेशा सहयोग रहता है । इनके मार्गदर्शन से समिति कार्य करेगी। बलदेव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना से बिगड़े हालत को देख समिति जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएगी उन्हें खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरत का सामान वितरित करेगी। इस नेक कार्य के लिए ग्रामीण स्तर तक समिति के पदाधिकारी व सदस्य अपना अभियान चलाएंगे । समाज हित में कार्य करते हुए दीन हीन, बेसहारा, कमजोर और निर्धन लोगों की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने में भी समिति मदद करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.