मंडी की जनता जानती है सांसद किसे और क्यों चुनना है : जयराम ठाकुर, CHIEF MINISTER

0

*मंडी की जनता जानती है सांसद किसे और क्यों चुनना है: जयराम ठाकुर*

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP

मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के भियूली और भगवाहन मोहल्ला वॉर्ड में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा को टिकट मिलने और उनकी ऐतिहासिक जीत की यादें भी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी की जनता अच्छी तरह जानती है कि सांसद किसे चुनना है और क्यों चुनना है।

इस दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब 2014 में वोटों की गिनती हो रही थी तो संयोग से उनकी मुलाकात प्रतिभा सिंह से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने पूछा कि आपको क्या लग रहा है। इस पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मार्जन कम रहेगा लेकिन हम जीत रहे हैं। तो मैंने कहा था कि आपका अंदाजा गलत है। अंतत: रामस्वरूप शर्मा जीत गए थे।”

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं मंडी के बारे में बात करता हूं तो कांग्रेस को बहुत दिक्कत होती है। लेकिन मैं मंडी से हूं, इस तथ्य को ना तो झुठलाया जा सकता है, न ही झुठलाने की जरूरत है। मैंने सहज रूप से कहा था कि मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी रहेगी। जब भी मंडी का जिक्र होता है तो इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र की बात होती है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमारी उपलब्धियां पूछ रहे हैं। हमने बुजुर्गों को 70 साल से पेंशन का प्रावधान किया। ढाई लाख लोगों को कोरोना काल में बाहर से उनके घर तक पहुंचाया। हिम केयर योजना से 1 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों को मुफ्त में इलाज करवाया। इन्हें कांग्रेस उपलब्धि नहीं मानती है। उन्हें घोटाले ही उपलब्धि लगते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दृष्टि से सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर सरल और स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं। उनका मेल-जोल अच्छा है। वह सांसद बनने के बाद भी लोगों के बीच रहेंगे और उनकी समस्याएं भी सुलझाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.