
आज मण्जुषा सहायता केन्द्र कलोल का सितम्बर २०२१ तिमाही का आडिट किया गया।आडिट श्री संसार चन्द कुटलैहड़िया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जुलाई २०२१ में केन्द्र ने 35200/=, अगस्त २१ में 36000/=, सितम्बर २१ में 20000/= रुपयों की वित्तीय सहायता प्रदान की।
आप सभी के सहयोग के लिए मैं और केन्द्र की कार्यकारिणी के सभी सदस्य आपको धन्यवाद देते हैं। केन्द्र हमेशा आपका ॠणी रहेगा।
धन्यवाद।
आदर सहित,
आपका,
कर्नल जसवन्त सिंह चन्देल
अध्यक्ष मण्जुषा सहायता केन्द्र कलोल
जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश