भाजपा ने जोन स्तर पर शुरू किया माइक्रो-डोनेशन अभियान

0
भाजपा ने जोन स्तर पर शुरू किया माइक्रो-डोनेशन अभियान
पालमपुर

RAJESH SURYAVANSHI
Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP
भारतीय जनता पार्टी मंडल पालमपुर ने जोन स्तर पर  नए भारत के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी ऐप द्वारा डिजिटल रूप से समर्पण (माइक्रो-डोनेशन) अभियान का   शुभारम्भ पालमपुर जोन से किया। इस दौरान प्रदेश आईटी सह-संयोजक मनोज रत्न, मंडल महामंत्री पंचम राणा, अमरजीत सिंह सहित, सचिव विनय किशोर, जोन प्रभारी रजिंदर सिन्हा, आईटी संयोजक शुभम भंगालिया सहित अन्य मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नमो ऐप को इनस्टॉल करके डिजिटली माइक्रो डोनेशन की गयी। सभी चारों जोन पर टीमों का गठन करके इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गयी।
मंडल महामंत्री अमरजीत सिंह ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी से जयंती 25 दिसम्बर के अवसर पर यह समर्पण अभियान शुरू किया गया है और यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस 11 फरवरी तक चलेगा। प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के सभी कार्यकर्ता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का तकनीकी सहयोग करके इस अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं।
मंडल महामंत्री पंचम राणा ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जहां पार्टी फंड के लिए डिजिटली अंशदान कर सकते हैं वहीं सामान्य नागरिक भी  इस माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, किसान सेवा सहित अन्य कार्यो  के लिये भी माइक्रो डोनेशन कर सकते हैं। इस मोबाईल ऐप में 5, 50, 100, 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक अंशदान का विकल्प चुनने का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश आईटी सह-संयोजक मनोज रत्न ने सभी कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी ऐप को अपने मोबाईल फोन में इंसटाल करने और इसमें दी गयी सूचनाओं व् जानकारियों से स्वयं को उपडेट रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य अभिप्राय नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए डिजिटली माइक्रो-डोनेशन करने के लिए प्रेरित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.