CM सुक्खू हुए स्वस्थ : रंग ला रहीं शुभचिंतकों की दुआएं, जन जन के दुलारे यशस्वी मुख्यमंत्री की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग परमेश्वर से कर रहे प्रार्थना

0

Sukhu sarkar
Sukhu Govt
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
DENTAL RADIANCE

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सेहत में अचानक आई गिरावट के बाद प्रदेशवासियों ने उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

Chief Minister S.S. Sukhu

“यह प्रदेशवासियों की दुआओं का और माता रानी के आशीर्वाद का ही प्रताप है कि वह अतिशीघ्र स्वस्थ होकर पुनः प्रदेश की सेवा में जुट गए हैं।

यहां हम आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री आराम को महत्व न देकर केवल काम की ओर अधिक ध्यान देते हैं, खानपान भी नियमित नहीं रहता जूस वजह से पेट दर्द की शिकायत होती रहती है। उन्हें अपनी सेहत की ओर भी पूरा ध्यान देना चाहिए, ऐसा उनके शुभचिंतकों का आग्रह है। 

गौरतलब है कि सीएम सुक्खू का एक मात्र सपना है प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का और इसी दिशा में वह खुद को मिटाकर प्रदेश को बनाने, सजाने और संवारने में लगे हैं। ईश्वर उनके नेक इरादों में सफलता प्रदान करें।”

Chief Minister S.S. Sukhu

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, जो हमेशा से जनता के कल्याण और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, शनिवार सुबह अचानक बीमार हो गए। उन्हें तुरंत शिमला के IGMC अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आराम करने की सलाह दी।

IGMC के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री को पेट में हल्का दर्द था, जिसकी वजह से वे अस्पताल पहुंचे थे। उनके पेट में हल्का इन्फेक्शन पाया गया, लेकिन सभी मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है और फिलहाल वे अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं।

Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, CM HP

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को ही कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था और पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन देर रात अचानक पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। सुबह 6 बजे उन्होंने IGMC में टेस्ट करवाए और 8 बजे तक वापस लौट आए। इससे पहले भी, अक्टूबर 2023 और जून 2023 में मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ चुकी है। अक्टूबर में उन्हें AIIMS दिल्ली में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन और पैंक्रियाटाइटिस की पुष्टि की थी।

मुख्यमंत्री का अगले दिन जम्मू-कश्मीर में चुनावी प्रचार कार्यक्रम था, जहां उन्हें कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में जाना था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है, जिस कारण अब वह अगले दिन जम्मू-कश्मीर नहीं जा पाएंगे।

IGMC प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, मुख्यमंत्री का अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट किया गया, जिसकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं।

यहां हम आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री आराम को महत्व न देकर केवल काम की ओर अधिक ध्यान देते हैं, खानपान भी नियमित नहीं रहता जिस वजह से पेट दर्द की शिकायत होती रहती है। उन्हें अपनी सेहत की ओर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।

Dr. Sushma Sood, Lead Gynaecologist
Dr. Sushma women care hospital
Dr. Prem Raj Bhardwaj
BMH
BMH ARLA
BMH
Dheeraj Sood, Correspondent
Dheeraj Sood Advt

Leave A Reply

Your email address will not be published.