NKSD चांद पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल घुग्गर-पालमपुर में करवाचौथ के उपलक्ष्य में अध्यापिकाओं और छात्राओं ने हाथों में रचाई मेहन्दी

Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600
NKSD चांद पब्लिक स्कूल घुग्गर पालमपुर में पावन पर्व करवाचौथ धूमधाम व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने स्वयं अपने हाथों में मेहंदी लगाई और अपनी अध्यापिकाओं और स्टाफ की महिलाओं के हाथों में मेहंदी रच कर करवाचौथ की रस्म अदा की।
इस दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ में काफी उत्साह देखा गया। स्कूल के प्रिंसीपल श्री विनीत शर्मा ने करवाचौथ व्रत की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी का इस आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया और उनका हौंसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन धार्मिक पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। हमें इन्हें अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए।