मोदी सरकार करने लगी बदले की भावना से कार्य : सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष, ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी
मोदी सरकार करने लगी बदले की भावना से कार्य : सुरेश अवस्थी, उपाध्यक्ष, ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी
![](https://www.indiareportertoday.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221013_130557.jpg)
Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP, 9418130904, 8988539600
श्री सुरेश अवस्थी – उपाध्यक्ष ज़िला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया है।
इंडिया रिपोर्टर टुडे को जारी प्रेस बयान में बुधवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऋण लेने की सीमा को कम करने तथा मैचिंग ग्रांट को बंद करने का शाही फरमान जारी कर यह दर्शाया है कि वह अब प्रदेश की जनता व सुक्खू सरकार के साथ बदले की भावना से कार्य करने लगी है।
सुरेश अवस्थी ने अत्यधिक दुःख का इज़हार करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में कर्जे के बोझ तले दबे हिमाचल प्रदेश को मदद करना तो दूर, केंद्र की मोदी सरकार आर्थिकी से उबरने के तमाम रास्तों को भी बंद करने पर उतारू हो गई है जोकि अमानवीय कृत्य है।
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू बहुत ईमानदारी और मेहनत से प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं इसलिए केंद्र सरकार को भी प्रदेश की आर्थिक मदद करनी चाहिए। इस बात का भरोसा सरकार बनते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था।