पत्रकार नलिन आचार्य बने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के नए प्रधान

0
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
चंडीगढ़ 

विशाल सिंह राणा : चीफ़ एडिटर

चंडीगढ़ प्रेस क्लब के रविवार को हुए चुनाव में नलिन आचार्य पैनल और बरिंदर सिंह रावत पैनल में कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें नलिन आचार्य पैनल ने 9 में से 5 पदों पर जीत हासिल की। नलिन आचार्य दूसरी बार क्लब के प्रधान बने।

इसके अलावा उनकी टीम की अमनप्रीत कौर ने वाइस प्रेजीडेंट-1, दीपेंद्र ठाकुर ने वाइस प्रेजीडेंट-2 और अजय जालंधरी ने सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की।
बरिंदर सिंह रावत खुद चुनाव हार गए, लेकिन उनके पैनल के रमेश हांडा ने सीनियर वाइस प्रेजीडेंट, उमेश शर्मा ने जनरल सेक्रेटरी, अमरप्रीत सिंह ने ज्वाइंट सेक्रेटरी-1 और दुष्यंत पुंडीर ने ट्रेजरर के पद पर जीत हासिल की। नलिन आचार्य ने बरिंदर सिंह रावत को 33 वोटों के अंतर से हराया। नलिन आचार्य को 307 और बरिंदर सिंह रावत को 274 वोट मिले। सीनियर वाइस प्रेजीडेंट पद पर रमेश हांडा विजेता रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 38 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। हांडा को 309 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी जय सिंह छिब्बड़ को 271 वोट मिले। जनरल सेक्रेटरी का चुनाव उमेश शर्मा ने जीता, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जगतार सिंह भुल्लर को 18 वोटों के अंतर से हराया। उमेश शर्मा को 298 और जगतार भुल्लर को 280 वोट मिले।
वाइस प्रेजीडेंट-1 के चुनाव में अमनप्रीत कौर ने अर्शदीप अर्शी को 9 वोटों के अंतर से हराया है। अमनप्रीत कौर को 291 और अर्शदीप अर्शी को 282 वोट मिले। वाइस प्रेजीडेंट-2 के लिए हुए चुनाव में दीपेंद्र ठाकुर ने करनैल सिंह राणा को 2 वोटों के अंतर से हराया। दीपेंद्र ठाकुर को 287 और करनैल सिंह राणा को 285 वोट मिले। सेक्रेटरी पद पर अजय जालंधरी विजेता रहे, जिन्होंने सुशील राज को 57 वोटों के अंतर से हराया। अजय जालंधरी को 317 और सुशील राज को 260 वोट मिले। इसी तरह ज्वाइंट सेक्रेटरी-1 पद पर अमरप्रीत सिंह ने जीत हासिल की, जिन्होंने तरूण भजनी को 10 वोटों के अंतर से हराया। अमरप्रीत सिंह को कुल 291 और भजनी को 281 वोट मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी-2 पद पर अंकुश महाजन ने नवीन त्यागी को 36 वोटों से हराया। अंकुश महाजन को 305 और नवीन त्यागी को 269 वोट मिले। ट्रेजरर पद पर दुष्यंत सिंह पुंडीर ने 11 वोटों से जीत हासिल की। पुंडीर को 294 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुकेश अटवाल को 283 वोट मिले। चंडीगढ़ प्रेस क्लब का चुनाव विशाल गुलाटी की देखरेख में हुआ। प्रेस क्लब के चुनाव में कुल 712 वोटों में से 588 वोट पड़े।

चंडीगढ़ : हर्षित अरोड़ा

Harshit Arora, Bureau Chief
 हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ से संबंध रखने वाले पत्रकार नलिन आचार्य बने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के नए प्रधान*

बीती रात चंडीगढ़ प्रेस क्लब के चुनावों के नतीजे घोषित हुए। इसमें नलिन आचार्य पैनल ने 9 पदों में से 5 पदों पर विजय हासिल की। नलिन आचार्य ने स्वम प्रधान पद पर विजय रहे। उन्होंने जागरण समाचार पत्र के वीरेंद्र रावत को 33 वोटों से हराया। नलिन आचार्य पहले भी प्रधान रह चुके हैं। नलिन आचार्य बैजनाथ के गदियारा जिला काँगड़ा से संबंध रखते हैं। उनके पिता संतोष कुमार आचार्य भी हिमाचल प्रदेश से पत्रकारिता में बड़े नाम रहे चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.