नेशनल डिव्लेमेंट कैंप काजा में 25 दिंसबर से होगा शुरू

- राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन- एडीएम मोहन दत शर्मा

0
नेशनल डिव्लेमेंट कैंप काजा में 25 दिंसबर से होगा शुरू
– एक महीने तक चलेगा कैंप
– राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन- एडीएम मोहन दत शर्मा
-80 खिलाड़ी लेंगे कैंप में हिस्सा

– कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। 25 दिंसबर से नेशनल डिव्लेमेंट कैंप काजा में आयोजित हो रहा है। आइस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया की तरफ से कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में पत्र एडीएम मोहन दत शर्मा को प्राप्त हो गया है। आईस हॉकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति और स्थानीय प्रशासन ने उक्त आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है।  हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 आफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी होंगे।  एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि स्पिति के लिए काफी बड़ा ये आयोजन है। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पिति में होने जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंप भी यहां पर आयोजित होगा। गत वर्ष हमारी महिला आईस हाकी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल हासिल किया था। इस आयोजन से जहां स्पिति के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूकता फैलेगी । बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मंच भी उन्हें यहीं पर मिलने का अवसर प्राप्त होगा। खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था का प्रावधान यहां पर किया गया है। इसके साथ ही जितने भी आफिशयल आएंगे उनके लिए अलग से रहने की व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर सुविधा देने का प्रयास प्रशासन की ओर से किया जाएगा।  इस आयोजन से पर्यटन और रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। कैंप और प्रतियोगिता के आयोजन में आईस हॉकी ऐसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति की काफी बड़ी भूमिका है। एसोसियेशन के सदस्य काफी बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहें है।
रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू
समुद्र तल से 3720 मीटर की उंचाई पर काजा में बने आईस रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू हो गया। बर्फबारी शुरू होते है रिंक में पानी जमने की उम्मीदें काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में रिंक तैयार करने से संबधित सारी तैयारियां पूरी हो जाएगी। पिछले वर्ष 165 स्पिति के खिलाड़ियों को एंडवास कैंप आईस हॉकी का राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल ने करवाया था।

——————-
स्पिति है गैंड कैनियन आफ इंडिया – निर्देशक
शूटिंग के लिए पंसदीदा स्थल बनी स्पिति घाटी
– बालीबुड और टालीबुड की कई फिल्मों का शूटिंग हुई स्पिति में

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शूटिंग को प्रदेश में प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति तैयार की है। इसके साथ ही प्रदेश्ज्ञ में फिल्म स्टिी स्थापित करने के लएि 100 करोड़ रूप्ए का समझौता ज्ञापन भी तैयार किया  है। ताकि फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्मों के अनूकुल वातावरण मिल सके। इसी कड़ी मंें स्पिति अब फिल्मों की दृष्टि से भी काफी पहचाना जाने लगा है। बालीबुड और टालीबुड की फिल्मों का फिल्माकंन यहां होना शुरू हो गया है। तेलगू फिल्म इंडस्ट्री की शूटिंग हाल ही स्पिति में सम्पन्न हुई। करीब 25 दिनों तक तेलगू फिल्म की शूटिंग यहां हुई है। इसमें  मुख्य अभिनेता और साउड इंडियन अभिनेता डूलकर सलमान थे। रंगरीक, काजा, में मुख्य तौर पर फिल्म के सीन फिल्माएं गए है। इस फिल्म में स्थानीय लोगों ने भी अभिनय किया है। इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपल्ब्ध हुआ। बल्कि पर्यटन की दृष्टि से स्पिति का प्रचार प्रसार होगा। एडीएम मोहन दत शर्मा तेलगू फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अनुराघव पूरी से मिले। निर्देशन अनुराघव पूरी ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले भी स्पिति में एक प्रोजेक्ट पर काम कर चुके है। मुझे स्पिति से काफी प्यार है। यहां की भूगौलिक परिस्थिति आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। कुछ लोकेशन स्पिति की ऐसी है जोकि  स्विटजरलैंड, कश्मीर की तरह बर्फबारी के दिनों दिखते है। स्पिति गैंड कैनियन आफ इंडिया है। कई फिल्म निर्माता विदेशों में शूटिंग करने के लिए प्राथमिकता देते है। लेकिन स्पिति एक ऐसी लोकेशन है जोकि आपको विदेश में होने का अनुभव करवाती है। यहां पर शूटिंग में काफी मदद प्रशासन ने की है। लोग यहां के काफी सहयोग करने वाले है।  यहां पर यातायात की व्यवस्था अगर और मजबूत हो जाए तो शूटिंग की कार्य को तीव्रता मिलेगी। प्रशासन और सरकार इस पर प्रभावी कदम उठाए। मुझे जब भी इस तरह की लोकेशन से जुड़ा फिल्माकंन करना होगा तो मैं स्पिति ही आउंगा। इस मौके पर एडीएम मोहन दत शर्मा ने कहा कि शूटिंग स्पिति में कुछ समय से बढ़ गई है। फिल्म, वीडियो सांग, डाक्यूमेंट्री आदि की शूटिंग अब आए दिन हो रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने में हम सफल होंगे। फिल्म के अभिनेता डूलकर सलमान ने स्पिति की बेहतरीन वीडिया अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है जिसमें स्पिति की सुदंरता को लाखों लोग देख चुके है।

कैप्शन।

फिल्म निर्देशक से चर्चा करते हुए एडीएम मोहन दत्त शर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.