ज़िला कांगड़ा की नीरज मन्हास बनी आईवा मिसेज इंडिया 2021

कोटला गांव से जीव विज्ञान की प्रवक्ता हैं नीरज मन्हास

0

नीरज मन्हास बनी आईवा मिसेज इंडिया 2021

Munish Koundal, Chief Editor
MUNISH KOUNDAL
CHIEF EDITOR

ज़िला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के गांव कोटला की नीरज मन्हास
ने आईवा मिसेज़ इंडिया 2021 का विजेता का खिताब अपने नाम किया है।
उन्होंने मोस्ट गारजीयस क्वीन (MOST GORGEOUS QUEEN) का टाइटल भी अपने नाम किया।
उनके पति रवीन्द्र मन्हास जोकि रिटायर्ड SE PWD विभाग से हैं ने उनकी इस जीत पर विशेष तौर पर मुबारकबाद दी।
बता दें कि नीरज मन्हास पेशे से प्रवक्ता जीव विज्ञान है और रा.व.मा.पा. कोटला में कार्यरत हैं। उनके दो सुपुत्र हैं।

नीरज मन्हास एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है।

आईवा इंडिया पेजेंट मुम्बई में 2015 से कई प्रकार के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के लिए मशहूर संस्था है जिसने अभी तक 50,000 से अधिक पुरुष और स्त्रियों को तैयार किया है। IAWA सीईओ मैडम दलजीत कौर स्वयं बालीवुड अभिनेत्री हैं तथा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्वयं भी कई पजेंट्स राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं। पिछले 7 वर्षों के वे ब्रेस्ट कैंसर आहे सरविक्स कैंसर जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैला रही है।

इस वर्ष भी आनलाईन प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों में स्वयं को रजिस्टर किया जिनमें 30 प्रतिभागीयों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।
उन्हें अलग-अलग कार्य सौंपे गए तथा उनमें 10 सर्वोतम प्रतिभागियों का चयन हुआ।
चुने गए 10 प्रतिभागियो की प्रतिभा को निखारने हेतु 10 जनवरी से 17 जनवरी तक मेंटर दलजीत कौर ने अथक प्रयास किए |
Online प्रतियोगिताओं में नीरज मन्हास ने क्लासिक कैटेगरी में विजेता का खिताब अपने नाम किया।

आईवा के सभी प्रतिभागी देश के अलग-अलग हिस्सो में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपने क्षेत्र मे में उभरते सितारों के रूप में अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.