इन चार चीजों को खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न पिएं पानी

0

अगर हमें स्वस्थ रहना है, बीमारियों से कोसों दूर रहना है तो हमें अच्छी डाइट लेनी चाहिए। वहीं, जिस तरह हमारे शरीर के लिए खानपान जरूरी है, ठीक वैसे ही हमारे लिए पानी भी बेहद जरूरी है। पानी पीने से ये हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है, और साथ ही विषैले तत्वों को बाहर भी निकालता है। हर दिन हमें काफी अच्छी मात्रा में यानी कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अमूमन देखा जाता है कि लोग कुछ भी खाने के बाद ऊपर से पानी पी लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे गलत माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन के तुरंत बाद हमें पानी पीने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं।

आपने अगर अभी चने या फिर चने की चाट जैसी चीज खाई है, तो आपको तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। चने को पचाने के लिए शक्ति लगती है, लेकिन जब हम पानी पी लेते हैं तो ये ठीक से पच नहीं पाते हैं। ऐसे में पाचन क्रिया में फर्क पड़ना और पेट दर्द जैसी दिक्कतें होती हैं।

फल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायेदमंद होते हैं। ये हमारे शरीर को कई लाभ देते हैं। लेकिन हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी फल के सेवन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों में पहले से लगभग 90 फीसदी तक पानी होता है। ऐसे में अगर हम फिर पानी पीते हैं, तो इससे पेट गड़बड़ना, खांसी, गले मे खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके लिए आपको कम से कम एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

लोगों को आइसक्रीम खाना काफी पसंद होता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोग इसे खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं। लेकिन यहां समझने वाली ये बात है कि ठंडी आइसक्रीम के ऊपर से पानी पीने से ठंडा गर्म होता है, जिसके कारण आपकी तबियत बिगड़ सकती है। गैस, एसिडिटी, खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

सर्दियों के दिनों में लोग मूंगफली का काफी सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। मूंगफली के ऊपर जब पानी पीते हैं, तो इससे गले में खराश व खुजली और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.