विधानसभा अध्य्क्ष श्री विपिन परमार ने Dr. Shiv Kumar की दुखद मृत्यु पर जताया शोक, दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से की प्रार्थना
धौलाधार बस सर्विस के स्वामी स्व. प्रीतम चंद कटोच के निधन पर शोक जताने पहुंचे उनके निवास

Editor-in-Chief
HR MEDIA GROUP
आज विधानसभा अध्य्क्ष श्री विपिन परमार ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उच्च कोटि के समाजसेवी Dr. Shiv Kumar की दुखद मृत्यु पर जताया शोक व दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से की प्रार्थना की।
श्री परमार आज अपने अति व्यस्त schedule से समय निकाल कर स्व डॉ. शिव के परिवारजनों से उनके निवास स्थान पर मिले तथा गहरा शोक प्रकट किया।
श्री परमार ने कहा कि डॉ. शिव जैसी महान विभूतियों समाज को बड़े भाग्य से मिलती हैं और उनके द्वारा किये गए समाजसेवा के कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. शिव कुमार ने अपने अथक प्रयासों से जनसेवा के क्षेत्र में जो अमिट छाप छोड़ी है वह अनुकरणीय है।
स्व. प्रीतम चंद कटोच के निधन पर शोक प्रकट
श्री परमार सायंकालीन मारंडा स्थित धौलाधार बस सर्विस के संस्थापक स्व. प्रीतम चंद कटोच जी के घर पहुंचे तथा उनके आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने उनके परिवारजनों से मिल कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना की।
श्री परमार ने कहा कि स्व. प्रीतम चंद कटोच एक कर्मठ व्यक्तिव के स्वामी थे तथा कर्म को ही पूजा मानते थे। वे समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी स्थान पर रहते थे।