Pension बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने पूरा किया भूख हड़ताल का संकल्प, मिला सबका भरपूर समर्थन

0
SANSAR SHARMA

राष्ट्रीय स्तर पर पेंशन बहाली के मुद्दे पर पंजीकृत पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा हि0प्र0 (PRUFHP) NPS के खिलाफ व OPS बहाली के लिए 10 अप्रैल से पालमपुर गांधी ग्राउंड में लगातार भूख हड़ताल पर बैठा है,

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री एल ड़ी चौहान, राज्य उपाध्यक्ष महिला विंग पवना राणा, महिला विंग राज्य अध्यक्ष ऋतु शर्मा , कांगड़ा महिला विंग अध्यक्ष कमला देवी, भेड़ू महादेव ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, जिला कांगड़ा अध्यक्ष अरुण कांगो, राज्य संगठन सचिव अनिल पटियाल , राज्य मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि आज भूख हड़ताल का अंतिम दिन था, जिस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल जी कर्मचारियों का हाल जानने आये तथा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनके माध्यम से ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को दिया गया।

इसके अलावा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली कि प्रुफ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार सँघर्ष जारी रहेगा जब तक पेंशन बहाल नही हो जाती।

भूख हड़ताल के अवसर पर समर्थन हेतु आम आदमी पार्टी के के राज्य संगठन मंत्री सतेंद्र तोंगर तथा जयसिंहपुर संगठन सचिव लक्की पूरी भी मौके पर आए तथा मुद्दे का समर्थन कर कर्मियों को आश्वस्त किया ।

दोपहर बाद प्रदेश सरकार के आदेशानुसार उप मण्डलाधिकारी पालमपुर अमित गुलेरिया जी भूख हड़ताल स्थल पर आए तथा कर्मियों का हाल जानते हुए जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाई गयी।

पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से OPS बहाली हेतु ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.