प्रियंका चोपड़ा ने भाई के जन्मदिन पर साझा बचपन की तस्वीर

0

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो’ से सेकेंड लीड बनकर अपना करियर शुरू था. बॉलीवुड में कई सफल फिल्में देने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड के अपने डेब्यू शो ‘क्वांटिकों’ से अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना सिक्का जमाया। आज प्रियंका करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज सबकी पसंद बन चुकी प्रियंका अपने बचपन में कितनी शरारती थीं इसका अंदाजा आपको बिलकुल नहीं होगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन की एक अनसीन तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में वह अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन यकीन मानिए उन्हें इस फोटो में पहचान पाना अपको लिए काफी मुश्किल होगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी में उनके भाई अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।

प्रियंका की अपने भाई के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सिड, ढेर सारा प्यार। काश, मैं तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वहां होती। खुशियों और आनंद के लिए शुभकामनाएं।‘ इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका ने एक खास बातचीत में इस बात का खुलासा किया था कि वो हमेशा से अपने माता-पिता की लाड़ली रही हैं। लेकिन बचपन में उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा को इतना अधिक परेशान किया कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की हरकतों से तंग आकर उन्हें हॉस्टल भेजने का निर्णय लेना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा बरेली की रहने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका ने अमेरिका में भी पढ़ाई की है। जब वो वहां पर थीं तो उन्हें रंग-भेद का शिकार भी होना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बचपन में बहुत शरारत करती थी। अपनी शरारतों के कारण कई बार तो प्रियंका ने अपने माता-पिता को भी मुसीबत में डाल दिया था। प्रियंका ने बातचीत में खुलासा करते हुए बताया था कि वो बचपन में इतनी अधिक शैतानी करती थीं कि एक बार जब वो अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ आर्मी मेस में खाना खा रही थीं तो वो वहां पर खड़े हुए ऑफिसर की नकल उतारने लगीं। उनकी इस हरकत से उनके पिता को बहुत शर्मिंदगी हुई थी।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों प्रियंका अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले प्रोजेक्ट को खत्म करने में व्यस्त हैं। हाल ही में वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका गई थीं। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की

Leave A Reply

Your email address will not be published.