सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की धर्मशाला नाट्य इकाई ने नव निर्मित नगर निगम पालमपुर में लोगों को गीत संगीत के माध्यम से इस क्षेत्र में ढ़ी जाने वाली सुविधाओं के बारे जागरूक किया

नगर निगम के आयुक्त पंकज शर्मा भी तीनों वार्डों के लोगों से रूबरू हुए और लोगों की समस्याओं को सुना तथा इनके शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया

0

 निर्मित नगर निगम पालमपुर में लोगों को गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया

 

INDIA REPORTER NEWS
PALAMPUR : K.S. SHARMA
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की धर्मशाला नाट्य इकाई ने नव निर्मित नगर निगम पालमपुर में लोगों को गीत संगीत के माध्यम से इस क्षेत्र में ढ़ी जाने वाली सुविधाओं के बारे जागरूक किया।
        नाट्य इकाई ने शुक्रवार को  नगर निगम के वार्ड नंबर 6 घुग्घर खिलडू, वार्ड नंबर 7 विन्द्रावन और  वार्ड नंबर 8 खलेट में लोगों को निगम क्षेत्र में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं और शहरी विकास विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नाट्य इकाई ने लोगों को निगम क्षेत्र बन जाने के उपरांत यहां दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं के बारे  नाटक और गानों के माध्यम से जागरूक किया।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त पंकज शर्मा भी तीनों वार्डों के लोगों से रूबरू हुए और लोगों की समस्याओं को सुना तथा इनके शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया।
उन्होंने लोगों से शहरी विकास विभाग द्वारा लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिये भी लोगों को प्रेरित किया।
नाट्य इकाई 16 जनवरी को प्रातः साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक वार्ड नंबर 9 चौकी, साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक वार्ड नंबर 10 मरांडा और अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक वार्ड नंबर 11 राजपुर में लोगों को भी गीत संगीत के माध्यम से निगम क्षेत्र आने पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देंगे। नगर निगम आयुक्त भी कल उपरोक्त पंचायतों का दौरा कर लोगों से रूबरू होंगे तथा जनसमस्याओं को सुनेंगे।

Leave A Reply