जोगटा बोले: Rahul Gandh की आंधी, रैली नही रैला के कारण बने राहुल गांधी जनता की आंखो का तारा”

0

इंदौरा में राहुल गांधी का दौरा

रैली नही रैला के कारण बने राहुल गांधी जनता की आंखो का तारा”

राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी होती हुई पंजाब के बाद 18 जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश में पहुंची । इस यात्रा के आयोजन को सफल बनाने में हिमाचा प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह जी, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा भारत जोड़ो रैली होने से पूर्व उन्होंने स्वयं ही इस कार्यक्रम का जायजा भी लिया।हिमाचल प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री मुख्य संसदीय सचिवों एवं विधायकों , कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने इस रैली में प्रचंड ठंड के चलते भी बढ़-चढ़कर कर इस महान रैली में भाग लिया। कांगड़ा जिला के काठगढ़ शिव मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा अर्चना की उसके उपरांत दोपहर बाद विश्राम का कार्यक्रम काठगढ़ के साथ चौक पर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में हजारों हजारों लोगों ने शिरकत की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल ही नहीं रही बल्कि पूरे देश को राहुल गांधी ने एक आईने के रूप में भी पेश किया जिसके चलते देश को जनता को बताया जा गया कि मोदी साहब की सरकार द्वारा हमारे देश को किस ओर धकेला जा रहा है।जो कि मोदी राज की असफलताओं एक एक जीता जागता नतीजा है।

इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रानी रानी प्रतिभा सिंह सहित,मंत्रियों,मुख्य संसदीय सचिवों,विधायकों,तथा हजारों प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की।

कांगड़ा जिले के इंदिरा स्तिथ क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिमाचल प्रदेश का पहला कॉलेज बना जिसमें राहुल गांधी यात्रा के दौरान वहां पहुंचे तथा कॉलेज के बच्चों तथा प्रबंधकों के साथ बातचीत भी की। शत्रु जीत सिंह तथा राजराजेश्वरी देवी कॉलेज के प्रबंधक मनजीत सिंह डोगरा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

 

उक्त जानकारी शिमला से प्रैस को जारी एक बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एसएस जोगटा ने दी।उन्होंने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि इस प्रकार राहुल गांधी की रहनुमाई में कांग्रेस पार्टी की इस तरह की रैली आज तक देश और प्रदेशों में देखने को नहीं मिली।

 

(एसएस जोगटा),

वरिष्ठ प्रवक्ता,

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस,

कांग्रेस कमिटी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.