राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने बांटे सैनिटाइजर और मास्क

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने बांटे सैनिटाइजर और मास्क

0

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने बांटे सैनिटाइजर और मास्क

INDIA REPORTER TODAY

BHUNTAR : MUNISH KOUNDAL

CHIEF EDITOR

कुल्ल ब्लॉक महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण करने के साथ लोगों को कोरो ना से बचने की अपील की।

कुल्लू ब्लॉक महिला कोंग्रेस की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संपूर्ण जीवन जनसेवा में गुजरा है ।राहुल गांधी का परिवार देश के लिए राष्ट्रहित में शहीद हुआ है इस तमाम घटना के बाद भी राहुल गांधी ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है।आज उनके जन्म दिन पर पूरा राष्ट्र उनकी राष्ट्र भक्ति के लिए कृत संकल्प लेकर भविष्य में सभी राष्ट्र हित प्र कार्य करने का संकल्प ले रहे हैं।

राष्ट्र ,एवं राज्य स्तर पर महिला कोंग्रेस उनके जन्मदिन पर जनसेवा का संकल्प ले रहे हैं।कुल्लू महिला ब्लॉक कोंग्रेस की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि को कोंग्रेस महिला के हितों के लिए आगे आईं है जिस पार्टी ने महिला अधिकारों की रक्षा की है उस के प्रति हम सभी महिलाएं हमेशा कृतज्ञ हैं।मीरा ठाकुर ने ब्लॉक की सभी महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इस दिन को बढ़ चढ़ कर सामाजिक दिवस के रूप में मनाया।महिला कोंग्रेस की टीम में पंचायत प्रधान नीलम शर्मा, पूर्व समिति सदस्य मीना,रूमी देवी,ओमा ठाकुर,वंदना ठाकुर के साथ कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रही।पहानला, दोहरानाल, खालॉगी,मुथल पाध र गांव में सैनिटाइजर और मास्क वितरित किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.