इन नौ कंपनियों के डायरेक्टर हैं राज कुंद्रा

0

नई दिल्ली: राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद के केंद्र में राज की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया है जिसके दो डायरेक्टर हैं, संजय कुमार त्रिपाठी एवं सौरभ कुशवाह। आर्म्सप्राइम मीडिया एक प्राइवेट कंपनी है जिसे कि फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। यह कंपनी खेल गतिविधियों में भी शामिल थी और दस लाख के इसके शेयर केपिटल हैं। 23 जुलाई तक अभी राज कुंद्रा पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे और उसके बाद कोर्ट द्वारा उनका निर्णय किया जाएगा।

आज नौ कंपनियों पर मालिकाना हक रखने वाले राज कुंद्रा ने पश्मीन शॉल के व्यापार से बिजनेस की दुनिया में 18 वर्ष की आयु में कदम रख दिया था। आर्म्सप्राइम मीडिया में डायरेक्टर संजय कुमार त्रिपाठी की भी कई सारी कंपनियां हैं।

राज कुंद्रा जिनका कि नाम रिपु सुदन कुंद्रा भी है, वे नौ कंपनियों में डायरेक्टर हैं। वे शिल्पा योग प्राइवेट नामक एक कंपनी के भी डायरेक्टर हैं। कंपनी का नाम भले ही पत्नी के नाम पर दिया हो लेकिन इसके डायरेक्टर राज कुंद्रा ही हैं।

राज कुंद्रा सिनेमेशन मीडिया वर्क्स, कुंद्रा कंस्ट्रक्शन, जे एल स्ट्रीम, एक्वा एनर्जी बिवरेजेस, वियान इंडस्ट्री, होल एंड देम सम प्राइवेट लिमिटेड, क्लियरकोम प्राइवेट लिमिटेड, बास्टियन होस्पिटलिटी आदि कंपनियों के डायरेक्टर हैं। पिछले समय में इन्हीं कंपनियों से राज ने अरबों की संपत्ति खड़ी की है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पहले दोनों कुंद्रा कंस्ट्रक्शंस पर मालिकाना हक रखते थे लेकिन बाद में कंपनी को आधिकारिक रूप से हटा दिया गया। आर्म्स प्राइम मीडिया में राज के पार्टनर संजय त्रिपाठी इनवेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया, स्पारटेक वेनचर्स, टेवक्सो टेक्नोलॉजिस, अजीलियो डिजिटल सोल्यूशन और अजीलियो लेब्स के मालिक हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.