राजा वीरभद्र सिंह को किया याद

याद में किया वृक्षारोपण

0

Munish Koundal, Chief Editor

MUNISH KOUNDAL

CHIEF EDITOR

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की याद में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।यह कार्यक्रम बंजार विधानसभा की ग्राम पंचायत धाऊगी के अपर सैंज और रूआड़ में किया गया। बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर की अगुवाई में बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य और अग्रणी संस्थाओं जैसे महिला कांग्रेस सेवादल युवा कांग्रेस किसान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग इंटक एनएसयूआई आदि के पदाधिकारी और कांग्रेस पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता और स्व. राजा वीरभद्र सिंह के समर्थकों ने इस कार्यक्रम में भाग ले कर सेंकडो देवदार के वृक्ष रोपित किये। वृक्षारोपण के बाद वंन्जार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यलय सैज में ही हुई। बैठक में आगामी मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने हेतु चर्चा की गई और रणनीति तैयार की गई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने बूथ स्तर और जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी मंडी लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए एक जुटता के साथ काम करने की सलाह दी।और आने वाले उप चुनाव से पहले बूथ और ज़ोन स्तर की बैठक की जाएगी।ईस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आदित्य विक्रम सिंह, सेवादल ज़िला कुल्लू अध्यक्ष महेश शर्मा, विमला देवी प्रधान ग्राम पंचायत धाऊगी, उप प्रधान मनमोहन सिंह, बरिष्ठ उपाध्यक्ष मोती राम पालसरा, तेजा सिंह ठाकुर ज़िला कुल्लू कांग्रेस महासचिव, राम कृष्ण चौहान ज़िला कुल्लू कांग्रेस उपाध्यक्ष, अमर सिंह,महेंद्र शशि, धर्मेंद्र कुमार, संजय विष्ट, सुरेंद्र नेगी,राजेंद्र पाल, धनी राम, दिवेश शर्मा,रितेश गांगुली,लाल दास,बलबीर सिंह,तापे राम, दलीप विष्ट, सुभाष नेगी, कमला देवी निर्मला देवी, सपना देवी, मीरा देवी, अनिता देवी, मनोरमा,रुकमणी इत्यादि बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.