प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध – राकेश पठानिया

 पठानिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर बिटिया फाऊंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में की शिरकत

0

प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध

– राकेश पठानिया

 पठानिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर बिटिया फाऊंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में की शिरकत

1 लाख 11 हजार रुपए शगुन के रूप में देने की घोषणा

INDIA REPORTER NEWS
DHARAMSHALA : VIJAY KAPOOR

प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बचनबद्ध है। वर्तमान में महिला वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। यह उद्गार वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज यहां ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर बिटिया फाऊंडेशन द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।
श्री पठानिया ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने महिलाओं को इस वर्ष के बजट में विशेष तोहफा देते हुए उनके लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन की पात्रता आयु को 70 वर्ष से कम कर 65 वर्ष करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अनेक महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक ओर कदम आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति को सम्मान के रूप में प्रदेश के पुलिस विभाग में महिलाओं की 25 प्रतिशत संख्या सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है जिससे प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को शगुन योजना के तहत 31000 रुपए प्रदान करने का निर्णय भी लिया है तथा बीपीएल परिवार में बेटी के जन्म लेने पर परिवार की दो बेटियों के लिए उनके जन्म के समय पर ही 21000 रुपए की राशि एफ.डी. के रूप में प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
श्री पठानिया ने बताया कि वर्तमान में महिलाएं पुरूषों से कहीं भी पीछे नहीं हैं। महिलाएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं, इसी के मद्देनज़र प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए 11 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे महिला वर्ग को विशेष लाभ होगा।
श्री पठानिया ने इस अवसर पर विभिन्न एनजीओ. एवं कोरोना काल में  महिलाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से बिटिया फाऊंडेशन को 11 महिलाओं के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए शगुन के रूप में प्रदान करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने भी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई के साथ-साथ उनके द्वारा समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की।
समारोह में विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.