रमेश सहोर बोले…भाजपा द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्टग से निभाएंगे

0

CHANDIGARH

VISHAL RANA

BUREAU CHIEF

हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ के सेक्रेटरी जनरल श्री रमेश साहोर जी जिन्हे कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी ने चण्डीगढ़ स्टेट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया था। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बड़ी अच्छी तरह से निभाया, क्योंकि जिम्मेदारी भी उन्हें दी जाती है जो मेहनती हो, अगर आदमी के अंदर मेहनत और लगन हो तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है।

अपनी कर्मठ मेहनत और लगन से श्री रमेश साहोर जी ने यह सफलता हासिल की है। रमेश साहोर जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधान श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा जी और महामंत्री अमित जिंदल जी ने उन्हे नई जिम्मेदारी दी है अब उन्हें चण्डीगढ़ स्टेट युवा मोर्चा इंचार्ज बनाया गया है।

रमेश साहोर जी को हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ के सभी सदस्यों तथा रिश्तेदारों द्वारा इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। रमेश साहोर जी ने यह भी बताया कि उन्हें संगठन द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसे वह अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी निष्ठा से निभाएंगे। यह जानकारी हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति जी द्वारा दी गई।

Leave A Reply