भाजपा चंडीगढ़ लोकसभा सीट से 6 लाख से अधिक मतदाताओं सहित रमेश सहोड़ , कट्टर भाजपाई, लोकसभा टिकट की दौड़ में सबसे आगे, जनसेवा के मसीहा हैं रमेश




रमेश सहोड़ को चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेवारी,
हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर ऊना से चंडीगढ़ आकर बनाई ज़बर्दस्त पहचान
देवभूमि हिमाचल के नौजवान को भारतीय जनता पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेवारी

दादा-परदादों के समय से बीजेपी के कर्मठ सिपाही चंडीगढ़ में रह रहे, हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के महासचिव, ज़िला ऊना, हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी रमेश सहोडू ने भाजपा से सचिव रूप में सम्मान प्राप्त कर पूरे प्रदेश और प्रदेश वासियों का मान बढ़ाया है।
रमेश सहोड़ जो कि शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण का दूसरा नाम बन चुका है।
हिमाचल महासभा चंडीगढ़ द्वारा किया जाने वाला हर समारोह चाहे लोगों के स्वास्थ्य की बात हो, धार्मिक समारोहों की बात हो , जहां खून दान कैम्प (blood donation camps ) organise करने की बात हो रमेश सहोड़ बड़ी ही कुशलता , ईमानदारी और dedication से मैनेज करते हैं।
सहोड़ जी अपनी कार्य शैली और जनसेवा के लिए केवल हिमाचलियों में ही नहीं चंडीगढ़ के समस्त लोगों के दिलों में बसते हैं।
एक शिक्षाविद ही 100 परसेंट शिक्षित शहर की बातें या जरूरतें समझने में सक्षम हो सकता है।
भाजपा हइकमान ने अपने इस मेहनती कार्यकर्ता को चंडीगढ़ प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दे कर बहुत ही सही और ईमानदार निर्णय लिया है।
चंडीगढ़ व हिमाचल के लोगों का साफ मत है कि रमेश सहोड़ जैसा शिक्षिक व समाज सेवक इस पढे लिखे हाईटेक शहर की लोक सभा में नुमाइंदगी करे तो इस मॉडर्न शहर का हर तरह से कायाकल्प होगा।
तथा भाजपा की झोली में हमेशा के लिए ये सीट आ जायेगी।
स्टार लोगों से खफा ये शहर किसी ऐसे नुमाइंदे की चाहत में है जो हमेशा उनके बीच से हो और उनके बीच रहकर उनके काम आये।
शिक्षा और समाज सेवा से सम्वन्धित के तरह के आयोजनो का संचालन कर चुके श्री रमेश सहोड़ जी के पास हज़ारों छात्र पढ़ लिख कर आज अपने जीवन को भरपूर कामयाब बना चुके हैं। ऐसे सभी लोग सहोड़ जी के योगदान को चंडीगढ़ के विकास के लिए जरूरी मानते हैं।
चंडीगढ़ के करीब 60 परसेंट परिवार सहोड़ जी से शिक्षा , स्वास्थ्य, धार्मिक और समाज सेवा के जरिये जुड़े हुए हैं ।
हिमचल महासभा जिसको रमेश सहोड़ सहित एक कुशल टीम संचालित करती है जिसमे हिमचल के स्थायी वाशिंदों की संख्या लाखों में है। जो कि महासभा की कमेटी के हर आदेश का बड़े आदर से पालन करते हैं। हिमाचल में भी सहोड़ जी ने अपनी बहुत ही आदर्श पहचान बनाई है अपने आदर्शों और ईमानदारी से। यही कारण रहा कि हिमाचल के छोटे से कसवे मैहतपुर से आकर चंडीगढ़ जैसे सुशिक्षित और सुंदर शहर में एडजस्ट होने का मुख्य कारण उनका सौम्य , जनसेबक और सहयोग भरा व्यवहार है।
उनकी बेमिसाल पहचान की हर और चर्चा है। रमेश सहोड़ ने पिछले एक लंबे अरसे से केंद्र शासित राज्य में चंडीगढ़ में अपनी ईमानदारी और काबिलयत के दम पर विश्व की सबसे बड़ी सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा में अपना एक उच्च स्थान प्राप्त किया है।
रमेश सहोड़ को केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया है।
चंडीगढ़ जैसे केंद्र शासित राज्य में अपनी एक सशक्त पहचान बनाना अपने आप में ही बहुत बड़ा गर्व का विषय है।
रमेश सहोड़ के चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा का सचिव बनने पर अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा और दिल्ल एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर में चल रह हिमाचलियों ने भाजपा हाइकमान का आभा प्रकट किया है एवं रमेश सहोड़ को अपन शुभकामनाएं दी है।
चंडीगढ़ के हजारों शिक्षाविद सहोड़ जी से सीधे जुड़े होने के कारण बुद्दिजीवी समाज पर उनकी मजबूत पकड़ ही उनके व्यक्तित्व को प्रभावी बना देती है। बुद्दिजीवी समाज ही आज समाज के लिए दिशा निर्धारण का काम करता है। जब बुद्दिजीवी समाज किसी व्यक्ति के साथ हो तो फिर उसके व्यक्तित्व में चार चांद लग जाते है। हर वर्ग मे रमेश सहोड़ जी की मजबूत पकड़ का फायदा भाजपा को किसी भी चुनाब में मिलता रहेगा ये तय है। रमेश सहोड़ जी को अगर हइकमान मैदान में उतारती है तो हाथों हाथ पूरे शहर में हलचल शुरू हो जाएगी। मुख्य कारण शहर में लाखों शिक्षक और पूर्व छात्र सहोड़ जी के करीबी हैं। जिनका सहयोग सहोड़ जी की किसी भी क्षेत्र में कामयाबी को सुनिश्चित बनाता है। पीढ़ी दर पीढ़ियों से भाजपा, संघ के समर्थक और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं। किसी भी दमदार कार्यकर्ता को तरजीह देना पार्टी की अच्छी नीति में शामिल है। इस बार ये नीति चंडीगढ़ में भी लागू की जाए तो पूर्व सेलिब्रिटी MP के कारण हुआ *डेमेज कंट्रोल* तो होगा ही साथ ही सीट भी भाजपा की झोली में आएगी।
आपको बता दे कि रमेश सहोड़ कट्टर बीजेपी परिवार की पहचान रखते है। इनके चाचा | दिवंगत सुभाष सहोड़ ने 1998 में भाजपा की और | से ऊना विधानसभा का चुनाव लड़ा और ऊना – जिला के लगातार तीन बार बीजेपी जिला अध्यक्ष भी रहे है। रमेश सहोड़ के छोटे भाई पंकज सहोड़ रायपुर सहोड़ा वार्ड जिला: ऊना से 2016 से 2021 तक जिला परिषद सदस्य रहे है।
उनके दादा जी और पिताजी का भी जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा से चोली-दामन का साथ रहा है और उन्हीं का अनुसरण रमेश जी कर रहे हैं, वह भी निष्काम भाव से।
अगर भाजपा का टिकट उन्हें मिलता है तो पार्टी को निराश नहीं होना पड़ेगा, ऐसा मतदाताओं मानना है क्योंकि हिमाचल महासभा के द्वारा वह विभिन्न प्रकार के जनसेवा के कार्य बढ़चढ़ कर करवाते हैं।


